इस स्मार्टफोन में 16 GB का RAM और 5,500 mAh की बैटरी 60 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है
इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ अपग्रेडेड प्रोसेसर भी दिया जा सकता है
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy S26 Ultra जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें कंपनी के Galaxy S25 Ultra की तुलना में कुछ बड़े अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ अपग्रेडेड प्रोसेसर भी दिया जा सकता है।
टिप्सटर PhoneArt (@UniverseIce) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया है कि Samsung Galaxy S26 Ultra में Galaxy S25 Ultra के समान 200 मेगापिक्सल का ISOCELL HP2 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। हालांकि, इसमें एक बड़ा f/1.4 अपार्चर हो सकता है। इस अपग्रेड से Galaxy S26 Ultra में लो-लाइट में बेहतर फोटोग्राफी की जा सकेगी। इसमें पोट्रेट फोटोग्राफी के लिए मजबूत बोकेह इफेक्ट मिल सकता है।
आगामी स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा भी दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के यूरोप में लॉन्च होने वाले वेरिएंट्स में 2 nm Exynos 2600 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट्स में Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। इसमें 16 GB का RAM और 5,500 mAh की बैटरी 60 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसमें 6.89 इंच डिस्प्ले नैरो बेजेल्स के साथ हो मिल सकता है।
सैमसंग का Galaxy A17 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए सैमसंग के Galaxy A16 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में Galaxy A17 का कथित डिजाइन शेयर गया था। यह सैमसंग के Galaxy A16 के लगभग समान है। इसमें वर्टिकल तरीके से अलाइंड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इसके डिस्प्ले के मिडल में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। इसमें एक बड़ा बदलाव रियर कैमरों को कनेक्ट करने वाली एक ब्लैक कलर की बार है। यह डिजाइन इससे पहले सैमसंग के Galaxy A56 और Galaxy A36 5G में दिखा था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग