• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की अगले वर्ष से होगी यूरोप में बिक्री 

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की अगले वर्ष से होगी यूरोप में बिक्री 

Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है

बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की अगले वर्ष से होगी यूरोप में बिक्री 

लगभग चार वर्ष बजाज चेतक स्कूटर का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर है
  • इस स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है
  • कंपनी का दावा है कि बैटरी फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे लगते हैं
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto के साथ मैन्युफैक्चरिंग का ज्वाइंट वेंचर रखने वाले स्विट्जरलैंड की स्पोर्ट्स बाइक मेकर KTM ने बताया है कि वह अगले वर्ष से यूरोप में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री शुरू करेगी। प्रीमियम मोटरसाइकिल का टॉप ब्रांड होने का दावा करने वाली KTM का मानना है कि यूरोप जैसे मार्केट के लिए चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन एक अच्छा प्रोडक्ट है। 

Bajaj Chetak Electric में 4.8kW क्षमता की मोटर लगी है, जो 16Nm का पीक टॉर्क और 6.44bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करती है। इसकी बदौलत चेतक 70Kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है। इस स्कूटर में 3kWh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो ईको मोड में 90Km और स्पोर्ट मोड में 85Km की रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। चार्जिंग के लिए आम 5A पावर सॉकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो एक अच्छी बात है। कंपनी का चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 1 घंटे में 25 प्रतिशत कर सकने का भी दावा है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक को ओला, TVS और Ather के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से टक्कर मिलती है। 

KTM ब्रांड की मालिक Perier Mobility के चीफ एग्जिक्यूटिव Stefan Pierer ने संवाददाताओं को बताया कि यूरोपियन मार्केट सीजन मार्च में शुरू होता है और तब तक कंपनी तैयार हो जाएगी। बजाज ऑटो ने चेतक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग 2006 में बंद कर दी थी। इसके बाद लगभग चार वर्ष पहले इसका इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया गया था। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 1.4 लाख रुपये है और यह 40 शहरों में उपलब्ध है। बजाज ऑटो और KTM के बीच टाई-अप में पहली बाइक लगभग 12 वर्ष पहले लॉन्च की गई थी। 

बजाज ऑटो के प्रमुख राजीव बजाज ने बताया कि 10 लाख KTM बाइक में से लगभग आधी की देश में बिक्री की गई है और बाकी का लगभग 70 देशों को एक्सपोर्ट हुआ है। कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन प्लांट में प्रति वर्ष 2 लाख KTM बाइक्स की मैन्युफैक्चरिंग हो सकती है। पिछले वर्ष इसका प्रोडक्शन लगभग 1.6 लाख यूनिट्स का रहा था। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में चिप की कमी के कारण यह और घट सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  4. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  5. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  6. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  7. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
  8. Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब
  9. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  10. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »