Pixel 9a की कुछ खासियतों में 48MP मेन रियर कैमरा, Google का खुद का लेटेस्ट Tensor G4 चिप, pOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से भरपूर लेटेस्ट Android 15 OS शामिल हैं।
Google Pixel 9a को 42,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत में खरीदा जा सकता है
Pixel 9a को इसी साल अप्रैल में भारत में पेश किया गया था। Google के कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन का मूल प्राइस 49,999 रुपये है, लेकिन यदि आप इसे अभी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको एक डील पर नजर डालनी चाहिए। Pixel 9a को वर्तमान में बंपर डिस्काउंट पर खरीदने का मौका मिल रहा है और इसके लिए कोई खास कंडीशन भी पूरी नहीं करनी है। Pixel 9a भारत में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल कॉन्फिगरेशन में आता है। इसकी कुछ खासियतों में 48MP मेन रियर कैमरा, Google का खुद का लेटेस्ट Tensor G4 चिप, pOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से भरपूर लेटेस्ट Android 15 OS शामिल हैं।
Google Pixel 9a के सिंगल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 7,000 रुपये की फ्लैट छूट पर खरीदने का मौका दिया जा रहा है। यह सेल Flipkart पर लगी है, जहां यूं तो स्मार्टफोन को इसकी मूल लॉन्च कीमत, यानी 49,999 रुपये में लिस्ट किया है, लेकिन यदि आप इसे HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए EMI पर खरीदते हैं, तो आपको 7,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा। फोन पर कुछ चुनिंदा कार्ड पर No Cost EMI ऑप्शन और एक्सचेंज ऑफर्स भी हैं। इसे Iris, Obsidian, Peony और Porcelain कलर ऑप्शन में बेचा जा रहा है।
Pixel 9a में 6.3 इंच (1.080x2,424 पिक्सल) एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। Google ने Pixel 9a को अपनी चौथी पीढ़ी के Tensor G4 चिप से लैस किया है, जिसे Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज एक्सपेंड नहीं हो सकती है।
फोन और वीडियो के लिए, Pixel 9a 1/2-इंच सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), क्लोज्ड-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे से लैस है। यह 8x तक सुपर रेज जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, सेटअप में एक 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है।
Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी है जो Google के 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग के साथ इस्तेमाल किए जाने पर 23W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹1,999
Amazfit Cheetah 2 Ultra
Starts from ₹54,999
JBL Tune 780NC Wireless Headphones
Starts from ₹7,999
Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर