• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!

Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!

इस साल जो सबसे खास चीज इस ईवेंट में दिख सकती है वो है कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone होगा। मुख्य फीचर्स में A20 Pro चिप और कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम इसमें बताया गया है।

Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!

iPhone Ultra कंपनी के आगामी लॉन्च इवेंट में सबसे बड़ा आकर्षण हो सकता है।

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले बताया गया है।
  • मुख्य फीचर्स में A20 Pro चिपसेट होगा।
  • Apple Watch Series 12 भी कंपनी इवेंट में पेश कर सकती है।
विज्ञापन

Apple के 9 सितंबर के ईवेंट का इंतजार दुनियाभर में किया जा रहा है। ईवेंट में दो दिन से भी कम का समय बचा है। जिस तरह से ईवेंट को लेकर हाईप बनी हुई है, उम्मीद की जा रही है कि एपल के लिए यह ईवेंट उसके इतिहास में एक बड़ा मोड़ साबित होगा। बहुत खास इसलिए क्योंकि कंपनी अपना पहला फोल्डेबल इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इसी के साथ नई iPhone सीरीज, iPhone 18 के हाई एंड मॉडल्स इसमें लॉन्च होंगे। पिछले सालों के मुकाबले ईवेंट बहुत हटकर और बहुत खास होने वाला है जिसमें कई प्रोडक्ट्स पेश होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं सभी अहम बिंदु विस्तार से। 

iPhone 18 Pro Max Launch

iPhone फोल्डेबल मॉडल का इंतजार भले ही सबको न हो, लेकिन iPhone 18 सीरीज से पर्दा उठने का इंतजार जैसे पूरी दुनिया कर रही है। विभिन्न देशों में Apple की लेटेस्ट iPhone सीरीज की धूम हर साल रहती है। इस बार कंपनी सितंबर इवेंट में स्टैंडर्ड मॉडल लॉन्च न करके पहले प्रो वेरिएंट्स मार्केट में उतार सकती है। इसमें सबसे अधिक इंतजार iPhone 18 Pro Max का किया जा रहा है। 

iPhone 18 Pro Max Features

iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले बताया गया है।  iPhone 18 Pro Max के कैमरा में वेरिएबल अपर्चर देखने को मिल सकता है जिसकी बदौलत फोन बेहतरीन फोटोग्राफी कर सकेगा। फोन में 48 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। सेटअप में मेन कैमरा, अल्ट्रावाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 18 मेगापिक्सल सेंटर स्टेज कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। 

iPhone 18 Pro Features

iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले बताया गया है। फोन में रियर में तीन कैमरा मिल सकते हैं। इस फोन में कंपनी 3x ऑप्टिकल जूम फीचर दे सकती है। दोनों ही फोन में Apple का लेटेस्ट चिपसेट A20 प्रो मौजूद होगा। यह 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। यह ज्यादा पावर एफिशिएंट होगा। कंपनी अबकी बार रैम को भी बढ़ा सकती है। 

खास बात यह भी कि कंपनी अबकी बार फोन में नए कलर वेरिएंट्स भी पेश करने वाली है। इनमें डार्क चैरी, लाइट ब्लू और सिल्वर शेड्स को शामिल किया जा सकता है। 

iPhone Ultra

इस साल जो सबसे खास चीज इस ईवेंट में दिख सकती है वो है कंपनी का पहला फोल्डेबल कथित iPhone Ultra, जो 9 सितंबर के इवेंट में पेश हो सकता है। iPhone Fold भी इसे कहा जा रहा है। यह वाइड फोल्ड फॉर्म फैक्टर में बताया जा रहा है जैसा कि हाल ही में Samsung ने Galaxy Z Fold 8 सीरीज में पेश किया है। फोल्ड करने पर यह पासपोर्ट के साइज़ का हो जाएगा। मुख्य फीचर्स में A20 Pro चिप होगा। कंपनी का इन-हाउस C2 मॉडेम इसमें बताया गया है। फोन में रेगुलर मेन कैमरा और अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ डुअल लेंस आने की उम्मीद है। 

इसके अलावा फोन में टच ID सपोर्ट, स्प्लिट-व्यू मल्टीटास्किंग, एडवांस्ड हिंज और एडवांस्ड क्रीज शामिल हो सकती है। शुरु से ही चर्चे हैं कि कंपनी ने फोल्डेबल की क्रीज समस्या पर खास काम किया है। फोन की कीमत 2000 डॉलर (लगभग 1,90,000 रुपये) रहने की उम्मीद है। 

Apple Watch Series 12

Apple Watch Series 12 भी कंपनी इवेंट में पेश कर सकती है। कहा जा रहा है कि लेटेस्ट वॉच के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, Apple सिरेमिक केस का ऑप्शन वापस ला सकती है। वॉच में अपडेटेड प्रोसेसर मिल सकता है जो कि हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग में बेहतर रिजल्ट्स दे सकेगा। 

Apple Watch Ultra 4

Apple Watch Ultra 4 भी इस इवेंट में पेश की जा सकती है। कहा जा रहा है कि नई स्मार्टवॉच में कंपनी अपग्रेडेड प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। 

AirPods 5

AirPods 5 कंपनी के नए ईयरबड्स के रूप में पेश किए जा सकते हैं। इनमें H3 चिप देखने को मिल सकती है। साथ ही साउंड क्वालिटी बेहतर की जा सकती है। ईयरबड्स दो वेरिएंट्स में आने की उम्मीद है जिसमें ANC और नॉन ANC मॉडल्स को शामिल किया जा सकता है। 

Home Hub

कंपनी कथित रूप से एक होम हब को पेश कर सकती है। इसमें 7 इंच का स्क्वायर शेप डिस्प्ले मिल सकता है। यह बिल्ट-इन कैमरा से लैस होगा। इसमें सेंसर भी मौजूद होंगे जो व्यक्ति की मौजूदगी का पता लगा सकेंगे। कंपनी इसे स्मार्टहोम डिवाइसेज कंट्रोल फीचर के साथ ला सकती है। 

Apple TV 4K

Apple TV 4K कंपनी के नए अपग्रेडेड टीवी के रूप में आ सकता है। इसमें अपग्रेडेड प्रोसेसर और Siri AI का सपोर्ट मिल सकता है। यह टीवी नए गेमप्ले सपोर्ट से लैस हो सकता है। साथ ही रिमोट में भी अपग्रेडेड फीचर्स मिल सकते हैं। 

HomePod mini

HomePod mini को कंपनी अपग्रेड कर सकती है। इसमें पहले से फास्ट प्रोसेसर आ सकता है। साथ ही कंपनी ने रंगों में इसे पेश कर सकती है। बहुत अधिक जानकारी अभी इसके बारे में उपलब्ध नहीं है। उपरोक्त सभी डिवाइसेज और फीचर्स अभी अफवाहों में हैं। कंपनी की ओर से अधिकारिक पुष्टि मौजूद नहीं है। हां, लेकिन कंपनी पिछले कई दिनों से 9 सितंबर के इवेंट को Surprise and Shine टैगलाइन के साथ टीज करती आ रही है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »