Iphone Fold

Iphone Fold - ख़बरें

  • Apple की 3 अल्ट्रा डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी, iPhone Fold, OLED MacBook Pro से लेकर नए AirPods भी
    Apple 3 अल्ट्रा डिवाइस पर काम कर रहा है। आगामी डिवाइस अपग्रेड होने के साथ-साथ मौजूदा प्रोडक्ट से काफी बेहतर होंगे। Apple का आगामी फोल्डेबल आईफोन अल्ट्रा हो सकता है, क्योंकि यह सबसे हाई एंड आईफोन में से एक होगा और कंपनी की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जाएगा। Apple नेक्स्ट जेन के AirPods पर काम कर रहा है, जिनका नाम  एयरपॉड्स अल्ट्रा हो सकता है।
  • iPhone Fold होगा 2026 में लॉन्च! कीमत से लेकर डिजाइन और स्पेक्स तक, अब तक की पूरी डिटेल
    Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन, जिसे फिलहाल iPhone Fold कहा जा रहा है, के 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह किताब की तरह खुलने वाला डिवाइस होगा, जिसमें 5.5 इंच आउटर और करीब 7.8 इंच इनर डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम, लिक्विड मेटल हिंज और डुअल 48MP कैमरा सेटअप दिए जाने की बात सामने आई है। Face ID की जगह साइड Touch ID मिल सकता है। कीमत 1,800 से 2,500 डॉलर के बीच रहने का अनुमान है।
  • Apple का फोल्डेबल iPhone देगा Samsung, Motorola के फ्लिप फोन को टक्कर!
    फोल्डेबल iPhone के बारे में नया लीक सामने आया है। Bloomberg की ओर से Mark Gurman ने कहा है कि कंपनी स्क्वेयर डिजाइन के साथ जाने वाली है। यानी फोन एक क्लैमशैल फोल्डेबल डिवाइस होगा। Cupertino टेक दिग्गज पहले छोटा फोल्डेबल मार्केट में उतार सकती है। Gurman के अनुसार कंपनी को पहले फोल्डेबल से बहुत उम्मीदें हैं।
  • Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
    Apple एक क्लैमशेल फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है। इस डिवाइस का साइज करीबन Samsung Galaxy Z Flip 7 के जैसा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple अपने आगामी iPhone फोल्ड को लेकर कंफर्म है और कंपनी का मानना ​​है कि इससे फोल्डेबल iPhone की डिमांड बढ़ेगी। iPhone fold एक यूनिक डिवाइस होने की उम्मीद है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 या गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड से छोटा होगा।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone को टक्कर देने के लिए Samsung की नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
    इस वर्ष की तीसरी तिमाही में Samsung Wide Fold को लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच फोल्डेबल OLED इनर डिस्प्ले हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5.4 इंच कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें Samsung Galaxy Z Fold सीरीज के समान बुक-स्टाइल फोल्डिंग मैकेनिज्म हो सकता है। यह वर्टिकल हिंज के साथ बाएं से दाएं खुल सकता है।
  • iPhone 18 Pro, 18 Pro Max जल्द होंगे लॉन्च, जानें क्या कुछ मिलेगा इनमें खास
    iPhone 18 Pro और Pro Max को iPhone Fold के साथ पेश किया जाएगा। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में कई नए अपग्रेड देखने को मिलेंगे, जिनमें नए कलर, फास्ट चिप और बेहतर AI टेक्नोलॉजी शामिल हैं। कैमरा सेटअप में भी सुधार की संभावना है और इस बार बैटरी लाइफ भी बेहतर हो सकती है। हालांकि, Apple ने अपने प्लान के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में हो सकता है न्यू जेनरेशन डिस्प्ले डिजाइन
    एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold की बैटरी से भी अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। आईफोन फोल्ड की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता हैइस वर्ष सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।
  • 2026 में लॉन्च होगी iPhone 18 Series: बदले डिजाइन से कीमत में उछाल तक, यहां जानें सब कुछ
    Apple इस साल iPhone 18 Series को लॉन्च कर सकता है, जिसमें iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला iPhone Fold शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में 2nm प्रोसेस पर बना A20 चिप, कैमरा में मैकेनिकल अपर्चर और नया कूलिंग सिस्टम देखने को मिल सकता है। कीमत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है, क्योंकि नए चिप की लागत पहले से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा सप्लाई चेन में भी बदलाव की बात सामने आई है।
  • iPhone Fold में होगा हिडन कैमरा, सुपर स्लिम डिजाइन! लॉन्च टाइम लीक
    iPhone Fold एप्पल की ओर से पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के रूप में 2026 में लॉन्च हो सकता है। इस फोन की खास बातें लेटेस्ट लीक में बताई गई हैं। जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से खुलासा किया गया है कि फोन आने वाले दिनों में मार्केट में एंट्री ले सकता है। टिप्स्टर ने कहा है कि कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को जितना हो सकेगा स्लिम बनाने की कोशिश कर रही है। इसमें हिडन कैमरा भी होगा, और हिंज काफी मजबूत होगा।
  • Apple के लिए 2026 रहेगा व्यस्त, इन iPhone के साथ टैबलेट और लैपटॉप होंगे पेश
    Apple 2026 में नया फोल्डेबल आईफोन iPhone Fold लेकर आ सकती है। इसके अलावा कंपनी iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश करेगी। वहीं सबसे पहले साल की शुरुआत में किफायती आईफोन iPhone 17e दस्तक देगा। आईफोन के साथ-साथ कंपनी नए लैपटॉप, टैबलेट और अन्य डिवाइस भी लेकर आएगी।
  • Apple के फोल्डेबल iPhone में नहीं मिलेगी फिजिकल सिम लगाने की सुविधा!
    Apple अपने आगामी फोल्डेबल आईफोन को लाने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में चीनी टिपस्टर ने वीबो पर एक पोस्ट में खुलासा किया है कि iPhone Fold में फिजिकल सिम ट्रे को हटा दिया जाएगा, जिसकी जगह पर दुनियाभर में सिर्फ e-SIM टेक्नोलॉजी ही काम करेगी। एप्पल कई देशों में पहले से ही ई-सिम ओनली आईफोन पेश करती है, लेकिन ग्लोबल स्तर और चीन जैसे देश में यह पहली बार होगा।
  • iPhone Fold के लीक में कीमत से लेकर बैटरी, डिस्प्ले का हुआ खुलासा, जानें सबकुछ
    iPhone Fold की कीमत $2,000 से $2,500 के बीच हो सकती है। भारत में इसकी कीमत 1,70,000 रुपये से 2,10,000 रुपये के बीच हो सकती है। अगर यह सही होता है तो इसकी कीमत आईफोन के इतिहास अब तक सबसे अधिक हो सकती है। लीक से पता चला है कि फोल्डेबल iPhone के इंटरनल डिस्प्ले में 24 मेगापिक्सल का अंडर डिस्प्ले कैमरा इंटीग्रेटेड हो सकता है।
  • दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन मेकर बन सकती है Apple, iPhone 17 सीरीज को जोरदार रिस्पॉन्स
    अगले वर्ष कंपनी के पहले बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है। अगले वर्ष iPhone 18 सीरीज के साथ आईफोन फोल्ड को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में LTPO+ फ्लेक्सिबल OLED इनर स्क्रीन दी जा सकती है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। आईफोन 17 सीरीज की चीन में डिमांड मजबूत बनी हुई है।
  • Apple के पोर्टफोलियो का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone Fold
    कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 7 और Google Pixel 10 Pro Fold में इस्तेमाल की गई बैटरी से भी यह अधिक कैपेसिटी वाली हो सकती है। एपल ने iPhone 17 Pro Max में 5,088 mAh के साथ अपने किसी स्मार्टफोन की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी है।
  • Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन में हो सकती है iPhone की सबसे बड़ी बैटरी
    कंपनी के iPhone Fold में 5.800 mAh तक की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में सैमसंग की ओर से डिजाइन किए गए कुछ कंपोनेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोल्डबल आईफोन का प्राइस 2,000 डॉलर से अधिक का रखा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है।

Iphone Fold - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »