• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी

Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी

अगर आप कम बजट में फोल्डेबल स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो बीते साल आए Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर भी नजर डाल सकते हैं।

Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में 4,400mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung ने इस साल अपना लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 5G लॉन्च किया था। अगर आप कम बजट में फोल्डेबल स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो बीते साल आए Samsung Galaxy Z Fold 7 5G पर भी नजर डाल सकते हैं, जिसे भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर सैमसंग के इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से लाभ मिल रहा है। आइए गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 5जी पर मिलने वाले ऑफर से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G Price & Offers

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹1,54,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन जुलाई 2025 में ₹1,74,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2.5% (3 हजार रुपये तक) इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,51,999 रुपये हो जाएगी। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से लगभग ₹23,000 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G Specifications

Samsung Galaxy Z Fold 7 5G में 8 इंच की QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स इनर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1856x2160 पिक्सल और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनस है। वहीं 6.5 इंच की फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2520 पिक्सल और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इस फोन में 4,400mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस किया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Galaxy Z Fold 7 5G के रियर में F1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और F2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4 और एनएफसी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  6. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »