फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ

आप डस्ट ब्लोअर/बल्ब ब्लोअर खरीद सकते हैं और स्पीकर ग्रिल में तेज स्पीड से हवा डालकर धूल बाहर निकाल सकते हैं।

फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ

Photo Credit: How to clean dust

फोन के स्पीकर को साफ करने के लिए लाइट सॉल्वेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।

ख़ास बातें
  • फोन के स्पीकर को साफ करने के लिए लाइट सॉल्वेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • सूखे कणों को हटाने के लिए बल्ब ब्लोअर का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • मुलायम कॉटन स्वैब और डेली उपयोग होने वाला टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन

स्मार्टफोन आज के समय में हर जगह और हर पल का साथी बन गया है। अगर आप ट्रैवल के दौरान, बीच पर जाते हुए, हर समय पॉकेट में और बैग में फोन रखते हैं तो उसमें धूल, रूई के रेशे और गंदगी के बारीक कण चले जाते हैं, जिससे स्पीकर के छेदों में गंदगी जमा हो जाती है। कई हिस्सों में धूल चले जाने के चलते स्पीकर से कम आवाज आती है, कई बार आवाज दबी-दबी आती है और स्पीकर खराब तक हो जाता है। अगर आप भी अपने फोन में इस प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो बिना किसी प्रोफेशनल की मदद के आप खुद ही आसान तरीकों से गंदगी और कचरे को हटा सकते हैं और आवाज में सुधार कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे रखें स्पीकर का ख्याल

फोन के स्पीकर को साफ करने के लिए लाइट सॉल्वेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
पोछने के लिए मुलायम कॉटन स्वैब और डेली उपयोग होने वाला टूथब्रश का इस्तेमला करना चाहिए।
सूखे कणों को हटाने के लिए बल्ब ब्लोअर का इस्तेमाल करना चाहिए।
अगर स्पीकर के अंदर पानी चला जाए तो उसे कॉटन जैसी नमी सोखने वाली चीजों से बाहर निकालना चाहिए।
ऑनलाइन कई ऐप्स मौजूद हैं जो कि खास ऑडियो फ्रीक्वेंसी का उपोयग करके साउंड वाइब्रेशन के जरिए धूल और नमी को बाहर निकाल सकते हैं।

धूल कैसे करें साफ:

सबसे पहले आपको अपने फोन के निचले हिस्से में स्पीकर को खोजना है और उसे सूखे कपड़े या कॉटन स्वैब से पोंछना है।
फिर गंदगी निकालने के लिए लाइट और कंट्रोल प्रेशर के साथ कॉटन स्वैब को होल के ऊपर गोल-गोल घुमाना है।
अगर कटआउट बड़े हैं तो स्वैब की नोक को जोर से दबाए बिना छेद के अंदर थोड़ा सा डालना है।
अगर आप ज्यादा दबाव डालेंगे तो स्पीकर खराब हो सकता है तो इसके लिए ध्यान देना जरूरी है।
बेहतर सफाई के लिए स्वैब की नोक को थोड़ी सी रबिंग अल्कोहल से हल्का गीला कर सकते हैं।
ब्रश से धीरे-धीरे पोंछना है और जाली से निकली गंदगी को कपड़े से साफ करना है।

डस्ट ब्लोअर से धूल कैसे करें साफ:

आप डस्ट ब्लोअर/बल्ब ब्लोअर खरीद सकते हैं और स्पीकर ग्रिल में तेज स्पीड से हवा डालकर धूल बाहर निकाल सकते हैं। कंट्रोल के साथ एयर प्रेशर को अंदर डालना है। फिर ब्रश से जाली को पोंछना है और उस जगह को कपड़े से साफ करना है। इससे धूल के कण सुरक्षित रूप से निकल जाते हैं और पहले स्वैबिंग से ढीले हुए रेशे भी हवा से उड़ जाते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: How to, Tech Guide, Tech Tips, How to clean dust
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »