Google Gemini से Mount Shasta की हाइकिंग प्लान करने वाले तीन हाइकर्स रास्ते में फंस गए। अधिकारियों के मुताबिक, AI पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना हादसे की एक बड़ी वजह बना।
Photo Credit: AI Generated
Google Gemini से हाइकिंग प्लान बनाने के बाद Mount Shasta पर फंसे तीन हाइकर्स
Google Gemini से हर सवाल का जवाब लेना कितना सही है, इसका एक चौंकाने वाला मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया से सामने आया है। यहां तीन नौसिखिए हाइकर Mount Shasta पर चढ़ाई के लिए निकलने से पहले Google Gemini की मदद से रूट, खाने और पानी की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पहाड़ पर पहुंचने के बाद उनकी प्लानिंग बिगड़ती चली गई और आखिरकार उन्हें रेस्क्यू करना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक, Gemini ने उन्हें करीब 8 घंटे की चढ़ाई के हिसाब से खाना-पानी रखने की सलाह दी थी, जबकि ट्रिप कई घंटे लंबी हो गई। तीनों हाइकर रात में रास्ता भटक गए और एक को घुटने में चोट भी लग गई।
सिस्कियू काउंटी पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, तीनों हाइकर कैलिफोर्निया के रोसविल से थे और 30 अगस्त को सुबह करीब 3 बजे माउंट शास्ता के क्लियर क्रीक रूट से समिट के लिए निकले थे। उन्होंने रात में करीब 8,400 फीट की ऊंचाई पर कैंप किया था। प्लान के मुताबिक चढ़ाई करीब 8 घंटे में पूरी होनी थी, लेकिन रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। इसके बावजूद वे दोपहर की तय वापसी सीमा को पार करते हुए शाम करीब 7 बजे समिट तक पहुंच गए। इसके बाद अंधेरे में नीचे उतरते समय मुश्किलें शुरू हो गईं।
रास्ते में तीनों ने दिशा के लिए पुलिस के डिस्पैच से भी मदद मांगी, लेकिन बाद में मड क्रीक कैन्यन की तरफ रास्ते से भटक गए। इसी दौरान एक हाइकर गिर गया और उसके घुटने में चोट लग गई। फोन की बैटरी भी खत्म हो गई और बैकअप पावर बैंक फोन से ठीक तरह कनेक्ट नहीं हो पाया। आखिरकार तीनों को रात पहाड़ पर ही बितानी पड़ी। अगले दिन अमेरिकी वन विभाग के रेंजर्स ने उन्हें खोज निकाला और खाना-पानी देने के साथ घायल हाइकर को उपचार दिया।
रेस्क्यू के बाद जब अधिकारियों ने उनसे पूरी जानकारी ली तो सामने आया कि उन्होंने ट्रिप की तैयारी में Google Gemini पर काफी भरोसा किया था। पुलिस के अनुसार, Gemini ने जरूरत से काफी कम खाना और पानी ले जाने की सलाह दी थी। वहीं, वन विभाग की रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि AI ने चढ़ाई के दौरान साधारण कार्बोहाइड्रेट लेने की सलाह दी थी और फैट से बचने को कहा था। तीनों ने अधिकारियों के सामने माना कि उन्होंने AI पर जरूरत से ज्यादा भरोसा किया और अपनी समझ का पर्याप्त इस्तेमाल नहीं किया। हालांकि, रेक्यू टीम के लीड रेंजर का इसपर यह भी कहना है कि AI इस घटना के लिए अकेला जिम्मेदार नहीं था और हाइकरों ने कई गलत फैसले लिए।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999