• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक

Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक

Realme 16 Pro Harry Potter Edition को Flipkart पर टीज किया गया है। फोन का Hogwarts थीम वाला डिजाइन लीक हुआ है, जिसमें खास बैक पैनल देखने को मिलेगा।

Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन,  डिजाइन हुआ लीक

Realme 16 Pro Harry Potter Edition का Hogwarts थीम वाला डिजाइन लीक

ख़ास बातें
  • Realme 16 Pro Harry Potter Edition का डिजाइन हुआ लीक
  • फोन में Hogwarts Crest और खास ब्राउन फिनिश मिल सकती है
  • 200MP Camera और 7000mAh Battery मिलने की उम्मीद है
विज्ञापन

Harry Potter फैंस के लिए Realme एक खास स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने अभी फोन का नाम और पूरी जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है, लेकिन Flipkart पर सामने आए टीजर और लीक हुई तस्वीर से फोन के बारे में कई संकेत मिले हैं। माना जा रहा है कि यह Realme 16 Pro Harry Potter Edition हो सकता है। लीक तस्वीर में फोन का बैक पैनल Harry Potter थीम के साथ नजर आया है, जिसमें Hogwarts Crest, गोल्ड फिनिश और ब्राउन टेक्सचर दिखाई देता है। खास बात यह है कि फोन के स्पेसिफिकेशन्स स्टैंडर्ड Realme 16 Pro जैसे ही रहने की उम्मीद है।

Flipkart के मोबाइल सेक्शन पर कथित तौर पर Realme के नए फोन का टीजर लाइव हुआ था। इसमें ब्राउन कलर के पुराने स्टाइल वाले तीन सूटकेस ट्रॉली पर रखे दिखाई दिए और साथ में “Let the Magic Begin” लिखा था। टीजर में Harry Potter का नाम सीधे तौर पर नहीं लिखा गया था, लेकिन इसकी थीम इस फ्रेंचाइजी के साथ होने वाले खास सहयोग की ओर इशारा करती है। Realme ने अभी इस डिवाइस का नाम या लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं की है।

सामने आई तस्वीर में Realme 16 Pro का पिछला हिस्सा गहरे ब्राउन रंग में दिखाई देता है। इसमें डायमंड पैटर्न वाला लेदर जैसा टेक्सचर दिया गया है और किनारों पर गोल्ड फिनिश नजर आती है। बैक पैनल के बीच में Hogwarts Crest दिया गया है, जिसमें चारों Hogwarts Houses के निशान दिखाई देते हैं। इसके नीचे Harry Potter की ब्रांडिंग और फिर Realme का लोगो नजर आता है। कैमरा मॉड्यूल भी गोल्ड फिनिश में दिखाई देता है। यह तस्वीर टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore की ओर से सामने आई थी, लेकिन बाद में पोस्ट हटा दी (via GizmoChina) गई।

Harry Potter Edition के स्पेसिफिकेशन्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौजूदा Realme 16 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। Harry Potter Edition के लिए भी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन लीक हुआ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »