• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं

दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं

Zomoto के फाउंडर दीपेंद्र गोयल अक्सर अपने माथे पर एक चिप लगाए रहते हैं, जिस डिवाइस का नाम Temple है।

दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं

Photo Credit: X/Deepinder Goyal

Zomoto के फाउंडर दीपेंद्र गोयल अक्सर अपने माथे पर Temple डिवाइस लगाए नजर आते हैं।

ख़ास बातें
  • Temple को हाल ही में इस चिप को 23 लोगों पर टेस्ट किया गया था।
  • Temple चिप को डॉपलर मशीन की तुलना में टेस्ट किया गया था।
  • Zomoto फाउंडर दीपेंद्र गोयल अक्सर अपने माथे पर Temple चिप लगाए रहते हैं।
विज्ञापन

Zomoto के फाउंडर दीपेंद्र गोयल अक्सर अपने माथे पर एक चिप लगाए रहते हैं, जिस डिवाइस का नाम Temple है। हाल ही में इस चिप को 23 लोगों पर टेस्ट किया गया था। अब एक स्टडी सामने आई है, जिससे पता चला है कि यह चिप Apple Watch या Fitbit से ज्यादा डिटेल में हेल्थ डाटा प्रदान करती है। इस चिप को डॉपलर मशीन की तुलना में टेस्ट किया गया था, जिससे काफी कुछ पता चला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

X पर दिपेंद्र गोयल की पोस्ट के अनुसार, Temple की पहला वैलिडेशन स्टडी सामने आई है। रिसर्चर्स ने Temple के ब्रेन फ्लो इंडेक्स का मुकाबला सीधे ट्रांसक्रैनियल डॉपलर (TCD) से किया है जो कि सेरेब्रोवास्कुलर फंक्शन को मापने का एक गोल्ड स्टैंडर्ड तरीका है। इस स्टडी में 23 स्वस्थ वयस्क को शामिल किया गया था। इसमें साइकिलिंग और खड़े होने से लेटकर आराम करने की स्थिति में आने वाले दो तरह के टेस्ट किए गए।

जब पार्टिसिपेंट्स लेट गए तो उनकी हार्ट रेट कम हो गई, लेकिन उनके दिमाग में ब्लड फ्लो बढ़ गया। Temple ने डॉपलर के साथ-साथ इसे भी सही-सही ट्रैक किया। जबकि कोई भी डिवाइस जो सिर्फ हार्ट रेट मापता है वो इसे पूरी तरह गलत बताता। दोनों टेस्ट के दौरान Temple के ब्रेन फ्लो ने मिडिल सेरेब्रल आर्टरी वेलोसिटी (MCAv) को r≈0.8 (p<0.001) के सब्जेक्ट टेम्पोरल कोरिलेशन के साथ ट्रैक किया जो मेडिकल डिवाइस के लिए भी काफी ज्यादा है।

यह पेपर प्रीप्रिंट के तौर पर पोस्ट किया गया है और पीयर रिव्यू के लिए सबमिट किया गया है। वन स्टडी, टू इंटरवेंशन, सिर्फ हेल्दी वयस्क, लेकिन यह पहला कदम है। दुनिया भर में ब्रेन फ्लो और अलग-अलग तरीकों से एंट्रॉपी पर और भी वैलिडेशन स्टडीज चल रही हैं।

ज्यादा जानकारी आने पर करेंगे साझा
दिपेंद्र गोयल ने पोस्ट में आगे बताया कि इस डिवाइस को लेकर जैसे-जैसे नतीजे आते जाएंगे, हम उन्हें शेयर करते रहेंगे। इसके अलावा गोयल चाहते हैं कि रिसर्चर्स इसे दोहराएं। अगर कोई योग्य रिसर्चर किसी भी मेट्रिक को टेस्ट करना चाहता है, तो हम उन्हें Temple डिवाइस इस्तेमाल के लिए दिया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »