Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!

Samsung कथित तौर पर भारत में Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमतों को बढ़ा रहा है।

Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A57

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G में 5000mAh की बैटरी है।
  • Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G एंड्रॉयड 16 पर चलते हैं।
विज्ञापन

Samsung कथित तौर पर भारत में Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमतों को बढ़ा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव प्रभावी होगा। जबकि Galaxy A37 के कुछ वेरिएंट्स की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हाल ही में साउथ कोरियन टेक दिग्गज ने भारत में Galaxy A सीरीज के कई अन्य मॉडल्स को महंगा किया है, जिसके बाद यह दावा हो रहा है। अभी तक कंपनी ने Galaxy A57 या Galaxy A37 की कीमतों में बदलाव की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A57, A37 Price


X पर टिपस्टर संजू चौधरी (@saaaanjjjuuu) ने एक पोस्ट में दावा किया है कि Samsung भारत में Galaxy A57 और Galaxy A37 की कीमतें बढ़ा रहा है। पोस्ट के अनुसार, Galaxy A57 के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹59,999 से बढ़कर ₹62,999 हो गई है। जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹67,499 से बढ़कर ₹72,499 हो गई है।

Galaxy A37 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹43,999 से बढ़कर ₹46,999 हो सकती है। 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹50,499 से बढ़कर ₹54,499 हो सकती है, जबकि 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹57,999 से बढ़कर ₹63,999 हो सकती है। पोस्ट के अनुसार, Galaxy A57 करीबन ₹5,000 तक महंगा हो सकता है, जबकि Galaxy A37 की कीमत में ₹6,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कीमतों में यह बढ़ोतरी मेमोरी और कंपोनेंट की लागत से जुड़ी हो सकती है, जिससे पूरी इंडस्ट्री में स्मार्टफोन की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।

Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G Specifications

Samsung Galaxy A57 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। Galaxy A57 5G में Exynos 1680 प्रोसेसर मिलता है, जबकि Galaxy A37 5G में Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है। ये दोनों फोन 5,000mAh बैटरी से लैस हैं। वहीं दोनों ही फोन एंड्रॉयड Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चलते है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है।

कैमरा सेटअप के मामले में इन दोनों फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। Galaxy A57 5G में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। जबकि Galaxy A37 5G में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। AI फीचर्स में वॉइस ट्रांसक्रिप्शन, एआई सिलेक्ट, ऑब्जेक्ट इरेजर और सर्किल टू सर्च जैसे टूल्स शामिल है। Galaxy A57 5G में बेस्ट फेस और ऑटो ट्रिम जैसे एडवांस्ड फीचर्स भी शामिल हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को आसान बनाते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  11. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  6. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »