भारत में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग दोगुनी कर सकती है Apple!

ताइवान की फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी, Foxconn Interconnect Technology की हैदराबाद की फैक्टरी में एपल के AirPods की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया जाएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 15:29 IST
ख़ास बातें
  • एपल की सप्लायर फॉक्सकॉन के प्लांट में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग होती है
  • फॉक्सकॉन की योजना AirPods के नए मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भी करने की है
  • इनमें हाल ही में लॉन्च किया गया AirPods Pro 3 शामिल हो सकता है

इसके लिए कंपनी की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन लगभग 4,800 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple ने पिछले कुछ वर्षों में भारत में अपने डिवाइसेज की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। देश में एपल की दो कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स - Tata Electronics और Foxconn इसके स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग कर रही हैं। कंपनी के लिए बड़ी संख्या में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग करने वाली फॉक्सकॉन की हैदराबाद की फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग की कैपेसिटी को दोगुना करने की योजना है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ताइवान की फॉक्सकॉन की सब्सिडियरी, Foxconn Interconnect Technology की हैदराबाद की फैक्टरी में एपल के AirPods की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया जाएगा। हाल ही में इस फैक्टरी में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई थी। फॉक्सकॉन ने इसके लिए वियतनाम में अपनी फैक्टरियों से मशीनरी का भारत में इम्पोर्ट किया था। फॉक्सकॉन की योजना अपनी प्रोडक्शन लाइंस में से कुछ में बदलाव कर AirPods के नए मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। इनमें हाल ही में लॉन्च किया गया AirPods Pro 3 शामिल हो सकता है। 

Advertisement

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फॉक्सकॉन की योजना हैदराबाद की अपनी फैक्टरी में AirPods की मंथली मैन्युफैक्चरिंग को लगभग एक लाख यूनिट्स से बढ़ाकर दो लाख यूनिट्स करने की है। इस फैक्टरी में लगभग 2,000 वर्कर्स हैं। इस बदलाव के बाद यह संख्या बढ़कर लगभग 5,000 वर्कर्स की हो सकती है। AirPods की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए फॉक्सकॉन लगभग 4,800 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट कर सकती है। इसमें से 3,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया जा चुका है। 

पिछले महीने एपल ने iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air शामिल हैं। इस सीरीज के iPhone Air ने iPhone 16 Plus की जगह ली है। iPhone Air में एपल का A19 Pro चिप और 6.5 इंच डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लिए कस्टमर्स से कमजोर रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि  कंपनी ने iPhone Air की मैन्युफैक्चरिंग को घटाने का फैसला किया है। इसका कारण चीन के अलावा अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन की बिक्री कम होना है। एपल ने अपने कई सप्लायर्स से iPhone Air के कंपोनेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स मॉड्यूल के लिए ऑर्डर्स को घटाने के लिए कहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.