बाढ़ जैसी घटनाओं के समय बिजली, पानी, इंटरनेट, कनेक्टिविटी आदि सुविधाएं एकदम से ठप हो जाती हैं। थोड़ी सी तैयारी ऐसी आपातकालीन दुर्घटनाओं के दौरान हमारी जान बचा सकती है।
Photo Credit: iStock/NurPhoto
बाढ़ जैसी घटनाओं के समय कुछ खास गैजेट्स आपकी मदद कर सकते हैं ताकि आप समय रहते अपने लिए मदद मंगवा सकें।
नेपाल में आई बाढ़ ने पूरी दुनिया के लोगों को डरा दिया। कुछ ही मिनटों में सैकड़ों घर और हजारों जिंदगियां तबाह हो गईं। लेकिन हमारी थोड़ी सी तैयारी ऐसी आपातकालीन दुर्घटनाओं के दौरान हमारी जान बचा सकती है। टेक्नोलॉजी के जमाने अब कई ऐसे तरीके हैं, कई गैजेट्स हैं जो किसी आपदा के समय में हमारी जान बचाने में सहायता कर सकते हैं। समय रहते हमें अलर्ट कर सकते हैं, हमारे लिए मदद मंगवा सकते हैं, और किसी जानलेवा स्थिति में फंस जाने पर वहां निकलने में भी मदद कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे बेहद काम के गैजेट्स जो हर समय आपके पास तैयार हों तो मुश्किल समय से भी निकला जा सकता है।
बाढ़ जैसी घटनाओं के समय मूलभूत सुविधाएं भी एकदम से कट जाती हैं। इनमें बिजली, पानी, इंटरनेट, कनेक्टिविटी आदि सुविधाएं एकदम से ठप हो जाती हैं। ऐसे में कुछ खास गैजेट्स आपकी मदद कर सकते हैं ताकि आप समय रहते अपने लिए मदद मंगवा सकें, या फिर मदद पहुंचने तक स्वयं को बचाकर रख सकें।
लाइफ जैकेट आपके पास हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। क्योंकि बाढ़ जैसी स्थिति में आपके पास लाइफ जैकेट होना आपको डूबने से बचाने की गारंटी बन जाती है। वर्तमान में लाइफ जैकेट्स सीटी के साथ भी आती हैं। आप सीटी बजाकर इनके द्वारा मदद भी मंगवा सकते हैं। इनमें लगी सीटी बहुत तेज आवाज करती हैं क्योंकि ये खास हाई डेसिबल (dB) साउंड पैदा करती हैं जिससे आपात, रेस्क्यू टीम आपतक आसानी से पहुंच सकती है।
Life Jacket
Photo Credit: iStock
बाढ़ या भूस्खलन में एकदम से इंटरनेट और कनेक्टिविटी ठप हो जाती है। ऐसे में अगर आपके पास कोई ऐसा गैजेट या फोन है जिसमें सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर है तो आप सीधे मदद मंगवा सकते हैं। इनमें SOS इमरजेंसी मैसेज की सुविधा होती है जिसको इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होता है।
यह एक ऐसा रेडियो डिवाइस होता है जो बिना बिजली और बैटरी के चलता है। यह मेन्युअली चार्ज किया जा सकता है। सरकार जब भी कोई इमरजेंसी अलर्ट, चेतावनी, मौसम की जानकारी जारी करती है तो इसे आसानी से सुना जा सकता है और आप अपडेटेड रह सकते हैं।
Hand Crank Radio बिना बिजली के चार्ज हो सकता है।
Photo Credit: iStock
बाढ़, भूस्खलन, और भूकंप आदि के समय बिजली एकदम से गुल हो जाती है। क्योंकि इलेक्ट्रिक लाइनें और खंभे धवस्त और नष्ट हो जाते हैं। ऐसे में कई दिनों तक बिजली बहाली की कोई गारंटी नहीं होती। ऐसी आपात स्थिति में आपके पास अपने डिवाइस को चार्ज रखने के लिए एक सोलर पावरबैंक होना बहुत जरूरी है।
Solar Power Bank से इमरजेंसी में अपने मोबाइल, गैजेट्स चार्ज किए जा सकते हैं।
Photo Credit: iStock
आपात स्थिति में बिजली न होने पर रात में घुप्प अंधेरा आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसलिए ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए आपके पास एक सोलर लैंप होना चाहिए जिसे दिन में धूप से चार्ज किया जा सकता है, और रात में बिना बिजली भी रोशनी पाई जा सकती है। रोजमर्रा की जिंदगी में भी यह बिजली न होने पर काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
Solar Lamp को आपातकालीन स्थिति में रोशनी के इस्तेमाल किया जा सकता है। (सांकेतिक फोटो)
Photo Credit: iStock
बाढ़ आने पर पानी अपने साथ सबकुछ बहा ले जाता है। ऐसे में आपके पास अपने पैसे, मोबाइल आदि को खराब होने से बचाने के लिए एक ऐसा बैग होना बहुत जरूरी है जो पानी पर तैरता रहे और इसमें रखी चीजें खराब न हों। कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे Amazon, Flipkart पर ऐसे बैग उपलब्ध हैं जो पानी में तैर सकते हैं और IP68 रेटिंग से लैस होकर आते हैं।
यह एक ऐसा गैजेट होता है तो घर में पानी की एंट्री पर शोर मचा देता है। मान लीजिए रात के समय अधिक बारिश या बाढ़ के कारण घर में पानी घुसने लगे तो इस वाटर लीक डिटेक्टर की मदद से पानी के संपर्क में आते ही अलर्ट मिल सकता है। ऐसे में आपको अपनी जान बचाने का ज्यादा समय मिल सकता है। सही समय पर आप घर से निकल कर ऊंचाई वाली जगह पर पहुंच सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!