• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • देसी जुगाड़ से बना दी 6 सीटर इलेक्ट्रिक साइकिल, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ, 8 10 रुपये में चलेगी 150Km!

देसी जुगाड़ से बना दी 6 सीटर इलेक्ट्रिक साइकिल, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ, 8-10 रुपये में चलेगी 150Km!

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को अब तक 50 हजार लोगों ने लाइक किया है।

देसी जुगाड़ से बना दी 6 सीटर इलेक्ट्रिक साइकिल, आनंद महिंद्रा ने भी की तारीफ, 8-10 रुपये में चलेगी 150Km!

इलेक्ट्रिक साइकिल पर 6 लोग बैठे दिख रहे हैं जो सिंगल चार्ज में 150km चल सकती है, ऐसा कहा गया है।

ख़ास बातें
  • 10-12 हजार की लागत में 150 किलोमीटर तक चलने वाली ई-साइकिल
  • इलेक्ट्रिक साइकिल में 8 से 10 फीट की लम्बाई वाला पाइप लगा है
  • आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को अब तक 50 हजार लोगों ने लाइक किया है
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा इनोवेशन के बहुत बड़े प्रशंसक माने जाते हैं और उनकी यह विशेषता उनके सोशल मीडिया पोस्ट में भी खूब देखने को मिलती है। अब आनंद महिंद्रा एक और ऐसा ही पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे वाह! क्या जुगाड़ है! दरअसल भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक इलेक्ट्रिक साइकिल दिखाई दे रही है, जो आम साइकिल नहीं है। इस साइकिल पर 6 लोग बैठकर सवारी कर सकते हैं और यह बिजली से चलते हुए भी इतने सारे लोगों का वजन आसनी से ढो लेती है। किसी इलेक्ट्रिक साइकिल के लिए 6 सीटर होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसकी लागत और सड़क पर चलने वाले खर्च को सुनकर आप और अधिक हैरान होने वाले हैं। 

ट्विटर पर आनंद महिंद्रा की अन्य पोस्ट की तरह ये पोस्ट भी काफी वायरल हो रही है। इसमें इलेक्ट्रिक साइकिल पर 6 लोग बैठे दिख रहे हैं। इसमें सबसे आगे ड्राइवर की सीट है और उसके पीछे 5 और लोगों की सीट लगी है। वीडियो में एक लड़का दिखाई दे रहा है जो इस इलेक्ट्रिक साइकिल को चलाकर दिखाते हुए बताता है कि उन्होंने 6 सीटर ई-साइकिल तैयार की है। बनाने वाले का कहना है कि एक बार चार्ज करने के बाद यह 150 किलोमीटर तक चल सकती है। इसमें आगे की ओर एलईडी लाइट्स भी लगी हैं। आप भी देखें ये देसी जुगाड़ जो बेहद काम आने वाला लग रहा है- 
 
साइकिल बनाने वाले लड़के का कहना है कि इसे केवल 10-12 हजार रुपये की कीमत में बनाया गया है। इतना ही नहीं, 8-10 रुपये के खर्च में यह पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। इसका मतलब ये है कि इतनी कम कीमत में ये 150 किलोमीटर चल सकती है। ये वाकई हैरान करने वाला है। आनंद महिंद्रा ने वीडियो में महिंद्रा एंड महिंद्रा के चीफ डिजाइन ऑफिसर प्रताप बोस को भी टैग किया है। उन्होंने इसके बारे में लिखा है कि यूरोप के भीड़ भाड़ वाले टूरिस्ट सेंटरों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा ही ग्रामीण क्षेत्रों से आई इस तरह की इनोवेशन से प्रभावित होते हैं। 

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को अब तक 50 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा इसे 6 हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया गया है। देखने पर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि इस इलेक्ट्रिक साइकिल में 8 से 10 फीट की लम्बाई वाला पाइप लगा है जिसे इसके फ्रेम का रूप दिया गया है। पैसेंजर सीट पर हाथ रखने के लिए हैंडल भी दिया गया है। यूजर्स ने भी इस पर जमकर कमेंट्स किए हैं। लोग ई-बाइक बनाने वाले लड़के की काफी तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कुछ यूजर्स ने सवाल खड़ा किया है कि जब यह लड़का 10-12 हजार में 150 किलोमीटर तक चलने वाली ई-साइकिल बना सकता है तो भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कीमत इतनी ज्यादा क्यों है?
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  12. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  2. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  7. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  8. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  9. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  10. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »