• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • कबाड़ से बना डाली इलेक्ट्रिक जीप, खुश होकर आनंद महिंद्रा ने दिया इस शख्स को नौकरी का ऑफर!

कबाड़ से बना डाली इलेक्ट्रिक जीप, खुश होकर आनंद महिंद्रा ने दिया इस शख्स को नौकरी का ऑफर!

ए.गौतम ने कबाड़ की जीप को एक इलेक्ट्रिक जीप में तब्दील करके यह दिखा दिया कि भारत में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। कोने-कोने में लोग कुछ न कुछ नया करके दिखा रहे हैं और नई एनर्जी पर फोकस होकर काम कर रहे हैं।

कबाड़ से बना डाली इलेक्ट्रिक जीप, खुश होकर आनंद महिंद्रा ने दिया इस शख्स को नौकरी का ऑफर!

Photo Credit: Twitter/@GOWTHAM6804

ख़ास बातें
  • ए.गौतम ने कबाड़ की जीप को एक इलेक्ट्रिक जीप में तब्दील कर दिया है।
  • गौतम द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
  • आनंद महिंद्रा उस युवक के इनोवेशन से काफी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
भारत में जुगाड़ों और जुगाड़ करने वालों की कमी नहीं है। आपने अक्सर सोशल मीडिया पर बाइक में सीएनजी लगाने वालों, छत पर सोलर पैनल लगाने वालों और कई तरह की टेक्नोलॉजी को वाहनों में इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। कुछ होगा ही ट्विटर पर वायरल हो रही एक वीडियो में नजर आ रहा है। वीडियो के मुताबिक एक शख्स ने कबाड़ की जीप को ठीक करके एक इलेक्ट्रिक जीप बना दिया है।

तमिलनाडु के कीझाड़ी गांव के रहने वाले ए. गौतम ने ट्विटर पर अपनी इलेक्ट्रिक जीप का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कैप्शन देते हुए लिखा कि कृपया मुझे नौकरी ऑफर करें सर।

ए.गौतम ने कबाड़ की जीप को एक इलेक्ट्रिक जीप में तब्दील करके यह दिखा दिया कि भारत में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। कोने-कोने में लोग कुछ न कुछ नया करके दिखा रहे हैं और नई एनर्जी पर फोकस होकर काम कर रहे हैं। देश और दुनिया में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर बहुत ज्यादा जोर दिया जा रहा है। जी हां मौजूदा ऑटोमोबाइल कंपनियों से लेकर नए स्टार्टअप तक इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण कर रहे हैं। वहीं ऐसे में भारत के किसी कोने से ऐसी वीडियो वायरल से यह पता चलता है कि देश के नागरिक भी इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर कितना ज्यादा सीरियस हैं।

आनंद महिंद्रा उस युवक के इनोवेशन से काफी प्रभावित हुए और ट्वीट करके कहा कि मुझे भरोसा है कि भारत ईवी के मामले में सबसे आगे होगा। मेरा मानना ​​है कि कारों और टेक्नोलॉजी के लिए लोगों के जुनून और गैरेज 'टिंकरिंग' के जरिए अमेरिका ने ऑटो में खुद को आगे किया। गौतम और उनकी 'जनजाति' आगे बढ़ सकती है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोटिव प्रोडक्ट डेवलपमेंट के चीफ आर वेलुसामी को गौतम से संपर्क करने के लिए कहा।
ट्विटर पर गौतम द्वारा पोस्ट किए गए 45 सेकंड के वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को लगभग 3 हजार लोगों ने लाइक किया है और 300 से अधिक रीट्वीट किया गया है। वहीं यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए गौतम की सराहना कर रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Jeep, Anand Mahindra, Twitter
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »