Amazon की इंटरनेट सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी, Elon Musk की SpaceX को मिलेगी टक्कर

Amazon की योजना अगले कुछ वर्षों में लो अर्थ ऑर्बिट में 3,000 से अधिक सैटेलाइट लॉन्च करने की है

Amazon की इंटरनेट सैटेलाइट लॉन्च करने की तैयारी, Elon Musk की SpaceX को मिलेगी टक्कर

कंपनी की सैटेलाइट इंटरनेट यूनिट Project Kuiper इस वर्ष सैटेलाइट्स का प्रोडक्शन शुरू करेगी

ख़ास बातें
  • Amazon की योजना लो अर्थ ऑर्बिट में 3,000 से अधिक सैटेलाइट भेजने की है
  • कंपनी की योजना इस प्रोजेक्ट म 10 अरब डॉलर से अधिक इनवेस्टमेंट करने की है
  • इस वर्ष कंपनी सैटेलाइट्स का एक प्रोटोटाइप लॉन्च कर सकती है
विज्ञापन
ग्लोबल ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon की अगले वर्ष की पहली छमाही में इंटरनेट सैटेलाइट लॉन्च करने की योजना है। Amazon इसके साथ ब्रॉडबैंड इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली Elon Musk की SpaceX और अन्य फर्मों को टक्कर देगी। इसकी सैटेलाइट इंटरनेट यूनिट Project Kuiper इस वर्ष सैटेलाइट्स का प्रोडक्शन शुरू करेगी। 

Amazon की योजना अगले कुछ वर्षों में लो अर्थ ऑर्बिट में 3,000 से अधिक सैटेलाइट लॉन्च करने की है। Amazon devices के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, Dave Limp ने बताया, "हम निश्चित तौर पर अगले वर्ष इसकी कमर्शियल टेस्टिंग करेंगे।" एमेजॉन को रेगुलेटरी निर्देश को पूरा करने के लिए 2026 तक अपने Kuiper नेटवर्क के 3,236 सैटेलाइट्स में से आधे को लॉन्च करना है। कंपनी की योजना इस नेटवर्क में 10 अरब डॉलर से अधिक का इनवेस्टमेंट करने की है। Dave ने कहा कि इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए प्रति दिन तीन से पांच सैटेलाइट बनाने की योजना है। 

मस्क की कंपनी के स्टारलिंक नेटवर्क के लगभग 4,000 सैटेलाइट लॉन्च हो चुके हैं। एमेजॉन की योजना इस वर्ष सैटेलाइट्स का एक प्रोटोटाइप लॉन्च करने की है। इसे Boeing-Lockheed के ज्वाइंट वेंचर United Launch Alliance से नए रॉकेट पर भेजा जाएगा। Amazon ने तीन विभिन्न टर्मिनल्स या एंटीना की एक स्लेट भी दिखाई है जिससे Kuiper सैटेलाइट्स के साथ कस्टमर्स को इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी। 

कंपनी ने कहा, "स्टैंडर्ड कस्टमर्स टर्मिनल, 11 इंच स्क्वेयर एंटीना की कंपनी को 400 डॉलर से कम कॉस्ट पड़ेगी। इससे कस्टमर्स को प्रति सेकेंड 400 मेगाबिट्स की स्पीड उपलब्ध कराई जाएगी।" मस्क की SpaceX के प्रत्येक कंज्यूमर टर्मिनल का प्राइस 599 डॉलर है। इसका 10 लाख से अधिक कस्टमर्स होने का दावा है। SpaceX के जरिए यूक्रेन की सेना को भी इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जा रही है। रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को इससे काफी मदद मिली है। SpaceX ने हवाई जहाज में भी इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इसके तहत प्राइवेट जेट्स में इंटरनेट कनेक्टिविटी की पेशकश की जाएगी। कंपनी सैटेलाइट इंटरनेट के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट की पेशकश करेगी, जिसके लिए हर महीने 12,500 डॉलर से 25,000 डॉलर तक लिए जाएंगे। प्राइवेट जेट्स में ब्रॉडबैंड सेटअप के लिए लगभग 1,50,000 डॉलर की हार्डवेयर कॉस्‍ट देनी होगी। यह कॉस्‍ट उस एंटीना है, जिसे नेटवर्क सिग्‍नल पकड़ने के लिए लगाया जाएगा।  


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »