Amazon ने गडकरी की चेतावनी के बाद बंद की सीटबेट अलॉर्म ब्लॉकर्स की बिक्री

रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कंपनी को इस तरह के ब्लॉकर्स की बिक्री को रोकने के लिए कहा था

Amazon ने गडकरी की चेतावनी के बाद बंद की सीटबेट अलॉर्म ब्लॉकर्स की बिक्री

ये एक सीटबेल्ट क्लिप की तरह होता है जिसका इस्तेमाल अलॉर्म को बंद करने किया जाता है

ख़ास बातें
  • रोड सेफ्टी को लेकर सरकार ने कड़े नियम लागू करने की योजना बनाई है
  • इन ब्लॉकर्स से कारों में सीटबेल्ट के लिए अलार्म बंद हो जाता है
  • सभी कारों के लिए छह एयरबैग्स अनिवार्य करने पर सरकार विचार कर रही है
विज्ञापन
बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon ने अपने प्लेटफॉर्म से सीटबेल्ट अलार्म ब्लॉकर्स की लिस्टिंग्स को हटा दिया है। इन ब्लॉकर्स से कारों में सीटबेल्ट के लिए अलार्म बंद हो जाता है। कंपनी ने कहा कि ये प्रोडक्ट उसकी वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज मिनिस्टर नितिन गडकरी ने कंपनी को इस तरह के ब्लॉकर्स की बिक्री को रोकने के लिए कहा था। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और बड़े कारोबारी Cyrus Mistry की एक दुर्घटना में मृत्यु के बाद रोड सेफ्टी को लेकर सरकार ने कड़े नियम लागू करने की योजना बनाई है। 

सीटबेल्ट अलार्म ब्लॉक्स का इस्तेमाल उस अलार्म को बंद करने के लिए किया जाता है जिससे कार में बैठे पैसेंजर्स को सीटबेल्ट पहनने की चेतावनी मिलती है। ये एक सीटबेल्ट क्लिप की तरह होता है जिसे अलॉर्म को बंद करने के लिए स्लॉट में फिट किया जाता है। एमेजॉन ने Reuters को बताया कि वह कानून का उल्लंघन कर इस तरह के प्रोडक्ट्स बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। Gadgets 360 को एमेजॉन की वेबसाइट पर ये प्रोडक्ट्स नहीं मिले हैं। गडकरी ने बुधवार को कहा था कि उसने एमेजॉन को सीटबेल्ट अलार्म ब्लॉकर्स की बिक्री बंद करने को कहा है। 

ऐसी रिपोर्ट है कि कार में यात्रा करने के दौरान पिछली सीट पर बैठे Mistry ने सीटबेल्ट नहीं लगाई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गडकरी ने कहा था कि रोड सेफ्टी को बढ़ाने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। उनका कहना था, "लोग सोचते हैं कि पिछली सीट पर बैठने वालों को सीटबेल्ट की जरूरत नहीं है। यह एक समस्या है। फ्रंट और बैक दोनों सीट्स पर बैठने वालों को सीट बेल्ट लगाने की जरूरत है। मैंने चार मुख्यमंत्रियों की कारों में यात्रा की है। मैं फ्रंट सीट पर था और मुझे पता चला कि एक क्लिप है जिससे बेल्ट नहीं लगाने पर अलार्म नहीं बजता। मैंने इस तरह के क्लिप्स पर बैन लगा दिया है।"

इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री बॉलीवुड एक्टर्स, क्रिकेटर्स और मीडिया की मदद ले रही है। गडकरी ने बताया था कि मिनिस्ट्री सभी कारों के लिए छह एयरबैग्स अनिवार्य बनाने पर काम कर रही है। उनका कहना था, "ऑटोमोबाइल कंपनियां इन कारों का एक्सपोर्ट करने पर छह एयरबैग्स लगाती हैं।" 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Safety, Cars, Seatbelt, Amazon, Market, Export, Warning, Government, Sales
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »