• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • महिंद्रा की XUV400 EV के साथ देश में पर्सनल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री

महिंद्रा की XUV400 EV के साथ देश में पर्सनल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री

नई कार XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट जैसी है लेकिन इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है

महिंद्रा की XUV400 EV के साथ देश में पर्सनल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री

इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट्स और ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • नई कार का एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 14.80 लाख रुपये हो सकता है
  • XUV400 EV की लंबाई चार मीटर से अधिक हो सकती है
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र सरकार की ओर से इंसेंटिव दिए जा रहे हैं
विज्ञापन
देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नई XUV400 EV के साथ पर्सनल इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में शुरूआत की है। इसे गुरुवार को लॉन्च किया जाना है। यह XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV के इलेक्ट्रिक वेरिएंट जैसी है लेकिन इसके डिजाइन में कुछ बदलाव किया जा सकता है।

XUV400 EV की लंबाई चार मीटर से अधिक हो सकती है और इसके अंदर अधिक स्पेस दिया जा सकता है, जो इस कार के पेट्रोल या डीजल वर्जन से बेहतर होगा। इलेक्ट्रिक कारों की लंबाई चार मीटर से कम होने पर टैक्स में छूट का लाभ नहीं मिलता। इसके मुकाबले में मार्केट में Tata Nexon EV और MG ZS EV मौजूद हैं। नई कार का एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 14.80 लाख रुपये हो सकता है। इसके टीजर से फ्रंट डिजाइन का संकेत मिल रहा है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सामान्य ग्रिल की जरूरत नहीं होती और इस वजह से XUV400 में एक अलग प्रकार की ग्रिल दी गई है। इस पर LED हेडलाइट और डेटाइम लाइट्स हैं, जो XUV300 से ली गई हैं। 

इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स और ड्राइव मोड्स जैसे फीचर्स हो सकते हैं। इसके अलावा कंपनी एक बेहतर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दे सकती है। बहुत से राज्यों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के उपाय किए जा रहे हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने EV खरीदने वालों को ग्रांट देने वाली एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी लागू की है। इसके तहत राज्य सरकार ने EV की खरीद के लिए 40 करोड़ रुपये के योगदान को स्वीकृति दी है।

इस पॉलिसी का उद्देश्य राज्य में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या बढ़ाना है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के बजट में इस पॉलिसी की घोषणा की थी। राज्य सरकार ने राजस्थान इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (REVP) लागू करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पॉलिसी के ड्राफ्ट को कुछ महीने पहले स्वीकृति दी गई थी। EV की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए राज्य सरकार स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (SGST) में छूट देगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी इंसेंटिव दिए जा रहे हैं। इस मार्केट में कुछ विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपने EV मॉडल लॉन्च कर रही हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, EV, Features, Market, Government, Policy, Infotainment, Price
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »