Activa और Shine से चमकी Honda की सेल्स, 43 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री

पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में 40,25,486 यूनिट्स बेची और इसका एक्सपोर्ट 3,25,457 यूनिट्स का रहा

Activa और Shine से चमकी Honda की सेल्स, 43 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री

कंपनी ने अपने प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी को छह लाख यूनिट्स बढ़ाने की योजना बनाई है

ख़ास बातें
  • HMSI ने मार्च में Shine 100 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी
  • यह कंपनी की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है
  • होंडा अपने टू-व्हीलर्स का 38 देशों को एक्सपोर्ट करती है
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर (HMSI) की पिछले फाइनेंशियल ईयर में बिक्री 43,50,943 यूनिट्स की रही। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 14.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में 40,25,486 यूनिट्स बेची और इसका एक्सपोर्ट 3,25,457 यूनिट्स का रहा। 

हालांकि, मार्च में कंपनी की बिक्री घटी है। पिछले महीने इसकी बिक्री 2,11,978 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह आंकड़ा 3,09,549 यूनिट्स का था। कंपनी का मार्च में एक्सपोर्ट बढ़कर 14,4666 यूनिट्स का रहा। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 11,794 यूनिट्स का था। HMSI ने मार्च में Shine 100 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। यह कंपनी की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। इससे HMSI को इस मार्केट में पहला स्थान रखने वाली Hero MotoCorp को टक्कर देने में मदद मिलेगी। 

कंपनी ने अपने प्लांट की प्रोडक्शन कैपेसिटी को छह लाख यूनिट्स बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का प्लांट गुजरात के विथलपुर में है। एक्सपोर्ट की डिमांड बढ़ने की वजह से कंपनी को प्रोडक्शन बढ़ाने की जरूरत है। होंडा अपने टू-व्हीलर्स का 38 देशों को एक्सपोर्ट करती है और मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इसे बढ़ाकर 58 देशों तक करने की योजना है। 

HMSI ने बताया है कि उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को एक्सपोर्ट के साथ ओशिनिया रीजन में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। इसके अलावा कंपनी अपने प्लांट से पावरट्रेन का एक्सपोर्ट भी कर रही है। कंपनी 18 मॉडल्स का एक्सपोर्ट करती है और इसे मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक बढ़ाकर 20 मॉडल्स तक किया जाएगा। होंडा पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स पर जोर देगी। कंपनी ने 2030 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) से अपनी बिक्री का 15 प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी के सभी टू-व्हीलर्स इस वर्ष सितंबर तक OBD2 और E20 नॉर्म्स का पालन करने के लिए तैयार होंगे। कंपनी ने देश में फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी लाने की भी तैयारी की है। इसकी योजना एक फ्लेक्स फ्यूल टू-व्हीलर लॉन्च करने की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में जुटी है। हाल ही में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Atsushi Ogata ने बताया था कि देश में अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की योजना में मदद के लिए होंडा चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »