Gmail अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर्स प्रदान करता है, जिससे ईमेल लिखना आसान हो जाता है।
Photo Credit: Pexels/BM Amaro
Gmail कई सुविधाएं प्रदान करता है।
Gmail अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर्स प्रदान करता है, जिससे ईमेल लिखना आसान हो जाता है। Gmail में गूगल का एक ऐसा ही फीचर Help me write है, जिससे आसानी से ईमेल लिखा जा सकता है। जेनरेटिव AI पर बेस्ड यह फीचर एक साधारण प्रॉम्प्ट से नए ईमेल का ड्राफ्ट तैयार कर सकता है या आपके ईमेल को पूरा कर सकता है। इसके साथ ही यह एक ही क्लिक में मैसेज के टोन, लंबाई और क्लैरिटी को भी ठीक कर सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
क्या है Help me Write फीचर
यह टूल फॉर्मल बिजनेस प्रपोजल भेजने से लेकर क्विक फॉलो-अप या कैजुअल नोट लिखने तक सही शब्द तेजी और आसानी से खोजने में मदद करता है। यह यूजर्स की वॉयस या टोन को बदलता नहीं है बल्कि यह एक अच्छी शुरुआत देता है। इससे यूजर्स इस बात पर ध्यान दे सकते हैं कि वो क्या कहना चाहते हैं। गूगल ने इसे Google I/O 2023 में पेश किया था जो कि AI-पावर्ड टूल है। यह वेब, एंड्रॉयड और आईओएस पर Gmail पर उपलब्ध है। प्रॉम्प्ट से ईमेल ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जेनरेटिव AI का उपयोग करता है। यह नए ड्राफ्ट तैयार कर सकता है या मौजूदा मैसेज के टोन, लंबाई और क्लैरिटी को एडिट कर सकता है।
कैसे इस्तेमाल करें Help me Write फीचर
आउटपुट कैसे करें एडजस्ट
जब तक आप संतुष्ट न हो तब तक ड्राफ्ट को दोबारा बना सकते हैं।
टोन जैसे कि कैजुअल, प्रोफेशनल और फ्रेंडली या लंबाई बदलने के लिए क्विक टॉगल का उपयोग करना है।
AI के ड्राफ्ट बनाने के बाद उसे मैनुअली एडिट कर सकते हैं, क्योंकि कंट्रोल आपके हाथ में रहता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत