AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च

itel ने भारत में नया Power 451 फीचर फोन लॉन्च किया है। इसमें AI-ENC, Type-C चार्जिंग, 2500mAh बैटरी, 32GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज और वायरलेस FM जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Photo Credit: itel

itel Power 451 की भारत में कीमत 1,699 रुपये रखी गई है

ख़ास बातें
  • ₹1,699 में AI-ENC वाला फीचर फोन लॉन्च
  • 2500mAh बैटरी और Type-C चार्जिंग सपोर्ट
  • 32GB स्टोरेज एक्सपेंशन और 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर
विज्ञापन

itel ने भारत में अपना नया फीचर फोन Power 451 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह AI एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन (AI-ENC) फीचर के साथ आने वाला फीचर फोन है, जो कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने का काम करता है। फोन में 2500mAh बैटरी, Type-C चार्जिंग, 2.4-इंच डिस्प्ले और 32GB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें Bluetooth, वायरलेस FM और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

itel Power 451 की कीमत 1,699 रुपये रखी गई है। यह Blue, Green, Purple और Black कलर ऑप्शन्स में देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कंपनी इस फीचर फोन के साथ 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट ऑफर भी दे रही है। इसके अलावा बॉक्स में फ्री बैक कवर भी दिया जा रहा है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Power 451 में 2.4-इंच डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, नए itel फोन में AI एनवायरमेंटल नॉइस कैंसलेशन (AI-ENC) फीचर मिलता है, जो कॉलिंग के दौरान आसपास के शोर को कम करने का दावा करता है। फोन में Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जो फीचर फोन सेगमेंट में कम देखने को मिलता है।

itel Power 451 में 2500mAh बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि Super Battery Mode के साथ यह 55 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन में Bluetooth कनेक्टिविटी, वायरलेस FM रेडियो, FM रिकॉर्डिंग, कॉल रिकॉर्डिंग और 60 कॉल लॉग्स का सपोर्ट भी मिलता है। इसके अलावा इसमें VGA कैमरा दिया गया है।

स्टोरेज के लिए फोन में 32GB तक microSD कार्ड सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें King Voice फीचर और 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, आसान कॉलिंग और बेसिक फीचर्स वाला फीचर फोन चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »