Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें

अगर आपको लगता है कि आपकी Instagram फॉलोअर लिस्ट में अनजान या संदिग्ध अकाउंट्स हैं और आप उन्हें हटाना चाहते हैं तो यह सबकुछ आसानी से हो सकता है।

Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें

Photo Credit: Pexels/Brian Ramirez

Instagram यूजर्स को बॉट फॉलोअर्स को आसानी से रिव्यू करने की सुविधा देता है।

ख़ास बातें
  • Instagram पर स्पैम और बॉट फॉलोअर्स बड़ी समस्य बन गए हैं।
  • Instagram पर एंगेजमेंट और अकाउंट की सिक्योरिटी पर असर पड़ता है।
  • Instagram यूजर्स को बॉट फॉलोअर्स को आसानी से रिव्यू करने देता है।
विज्ञापन

अगर आपको लगता है कि आपकी Instagram फॉलोअर लिस्ट में अनजान या संदिग्ध अकाउंट्स हैं और आप उन्हें हटाना चाहते हैं तो यह सबकुछ आसानी से हो सकता है। आज के समय में स्पैम और बॉट फॉलोअर्स बड़ी समस्य बन गए हैं, जिससे एंगेजमेंट और अकाउंट की सिक्योरिटी पर असर पड़ता है। अब Instagram यूजर्स को ऐसे फॉलोअर्स को आसानी से रिव्यू करने और हटाने की सुविधा प्रदान करता है। यह प्लेटफॉर्म पर सिक्योरिटी प्रदान करता है, जिससे यह साफ होता है कि स्पैम माने जाने वाले अकाउंट्स बिन यूजर की मंजूरी के फॉलो न कर पाएं। इससे यूजर को ज्यादा कंट्रोल मिलता है कि कौन उनकी प्रोफाइल कौन देख सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्पैम अकाउंट्स डिलीट और रिव्यू कैसे करें
जो अकाउंट्स स्पैम हो सकते हैं, उन्हें आपके फॉलोअर्स टैब में एक अलग लिस्ट में फिल्टर किया जाएगा।
अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दाईं ओर प्रोफाइल या अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
अपनी फॉलोअर लिस्ट पर टैप करना है और फिर संभावित स्पैम पर टैप करना है।
रिक्वेस्ट को अप्रूव करने के लिए कंफर्म पर टैप करना है।
रिक्वेस्ट को रिजेक्ट करने के लिए डिलीट पर टैप करना है।

स्पैम अकाउंट कैसे हटाएं
आप उन सभी अकाउंट को हटा सकते हैं जिन्हें स्पैम के तौर पर फिल्टर किया गया है। हम उन्हें यह नहीं बताएंगे कि उन्हें आपके फॉलोअर्स की लिस्ट से हटा दिया गया है। 
अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दाएं कॉर्नर में प्रोफाइल या अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करना है।
अपनी फॉलोअर लिस्ट पर टैप करना है और फिर स्पैम पर टैप करना है।
रिमूव ऑल स्पैम फॉलोअर्स पर टैप करना है और फिर रिमूव पर टैप करना है।

अपने स्पैम फिल्टर कैसे करें एडजेस्ट
आप अपनी सेटिंग में स्पैम फिल्टर को ऑन या ऑफ कर सकते हैं।
अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए नीचे दाएं कॉर्नर में प्रोफाइल या अपनी प्रोफोइल फोटो पर टैप करना है।
ऊपर दाएं कॉर्नर में मीनू पर टैप करना है और फिर सेटिंग और प्राइवेसी पर टैप करना है।
फॉलोअर्स पर टैप करना है।
फिल्टर को ऑन या ऑफ करने के लिए स्पैम फॉलोअर्स फिल्टर के आगे टॉगल पर टैप करना है।

इंस्टाग्राम पर किसी फॉलोअर को कैसे हटाएं
अगर आपका अकाउंट प्राइवेट पर सेट है तो आप इंस्टाग्राम पर अपनी फॉलोअर लिस्ट से लोगों को हटा सकते हैं।
किसी फॉलोअर को हटाने के लिए अपनी प्रोफाइल पर जाने के लिए बाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करना है।
टॉप पर फॉलोअर्स पर क्लिक करना है।
जिस फॉलोअर को आप हटाना चाहते हैं, उसके दाईं ओर रिमूव पर क्लिक करना है और फिर कन्फर्म करने के लिए रिमूव पर क्लिक करना है।
जब आप किसी फॉलोअर को रिमूव करते हैं तो उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  4. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  5. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  6. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  8. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  9. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  10. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »