8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील

Realme ने बीते साल अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Realme GT 7T लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील

Photo Credit: Realme

Realme GT 7T में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme GT 7T में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme GT 7T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट है।
  • Realme GT 7T में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Realme ने बीते साल अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Realme GT 7T लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप 50 मेगापिक्सल कैमरा वाले Realme फोन को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां 7000mAh बैटरी वाला GT 7T ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत भी हो सकती है। आइए GT 7T पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme GT 7T Price & Offers

Realme GT 7T का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 33,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल मई में 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत से करीबन 8,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर रुपये तक कीमत में कटौती हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Realme GT 7T Features & Specifications

Realme GT 7T में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1280X2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7,700 mm sq सिंगल-यूनिट वेपर चैंबर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ, वाई-फाई और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो GT 7T के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »