• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत

Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत

डिवाइस 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

Nubia Air Pro को कंपनी ने अल्ट्रा थिन स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है।

ख़ास बातें
  • Nubia Air Pro में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगा है।
  • फोन की मोटाई केवल 5.99mm की है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
विज्ञापन

Nubia Air Pro को कंपनी ने अल्ट्रा थिन स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है। फोन में 6.77 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का स्लिम फॉर्म फैक्टर इसका सबसे बड़ा हाइलाइट है। इस फोन में बड़ी बैटरी भी लगी है लेकिन मोटाई केवल 5.99mm है। डिवाइस 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। इसमें AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 4500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ चमचमाता है। इसके अलावा कई और आकर्षक स्पेसिफिकेशंस इसमें दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस स्लिम फोन के अन्य खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Nubia Air Pro Price

Nubia Air Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट और सबसे स्लिम फोन के तौर पर पेश किया है। लीक के अनुसार (via), फोन की कीमत 399 डॉलर (लगभग 37,000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से कीमत की घोषणा अभी नहीं की है। 

Nubia Air Pro Specifications

Nubia Air Pro में 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह HDR सपोर्ट के साथ आता है। पीक ब्राइटनेस 144Hz की है। फोन की मोटाई केवल 5.99mm की है। यह फोन कंपनी के सबसे स्लिम स्मार्टफोन्स में से है। फोन में पिल शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। रियर साइड में कंपनी ने 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है। इसके साथ में एक सेकंडरी कैमरा भी आता है। फ्रंट साइड में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। 

फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह वाटरप्रूफ डिवाइस है जिसके लिए इसमें IP69K रेटिंग दी गई है। फोन का वजन 132 ग्राम है। Nubia Air Pro में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट लगा है। इसमें चार ARM Cortex-A78 कोर हैं और चार Cortex-A55 एफिशिएंसी कोर हैं। फोन में 8GB रैम, और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। चार्जिंग के लिए इसमें USB-C पोर्ट दिया गया है। साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »