• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!

फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!

Belkin ने UltraCharge Slim 10K Magnetic Power Bank लॉन्च किया है। इसमें 10,000mAh बैटरी, 25W Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग, 30W USB Type-C चार्जिंग और बिल्ट-इन डिस्प्ले मिलता है।

फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!

Photo Credit: Belkin

ख़ास बातें
  • 10,000mAh बैटरी के साथ 25W वायरलेस चार्जिंग
  • 30W USB Type-C और Dual Charging सपोर्ट
  • बिल्ट-इन डिस्प्ले और SmartProtect सेफ्टी सिस्टम
विज्ञापन

Belkin ने नया UltraCharge Slim 10K मैग्नेटिक पावर बैंक लॉन्च कर दिया है। यह 10,000mAh बैटरी के साथ आता है और नए Qi2.2 वायरलेस चार्जिंग स्टैंडर्ड को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग और 30W USB Type-C फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। पावर बैंक में बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30W पास-थ्रू चार्जिंग और एक साथ दो डिवाइसेज चार्ज करने की सुविधा भी दी गई है। इसे Black, White और Sand कलर ऑप्शन्स में पेश किया गया है।

Belkin UltraCharge Slim 10K की कीमत 69.99 पाउंड (करीब 8,100 रुपये) रखी गई है। यह Black, White और Sand कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने इसकी भारत में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पावर बैंक में 10,000mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। Belkin का दावा है कि इसकी मदद से iPhone 17 Pro को 0% से 50% तक करीब 39 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 30W आउटपुट वाला USB Type-C पोर्ट भी मिलता है।

कंपनी के मुताबिक, इस पावर बैंक में Dual Charging फीचर दिया गया है। यानी यूजर्स एक साथ 25W वायरलेस चार्जिंग पैड और 30W USB Type-C पोर्ट का इस्तेमाल करके दो अलग-अलग डिवाइसेज चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा 30W Pass-Through Charging फीचर भी मिलता है, जिससे पावर बैंक को चार्ज करते समय उसी वक्त स्मार्टफोन भी चार्ज किया जा सकता है।

Belkin UltraCharge Slim 10K का डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट रखा गया है। इसकी मोटाई 10.6mm है और इसका साइज 102×71.6mm है। कंपनी ने इसमें फ्रॉस्टेड एल्यूमिनियम अलॉय बॉडी दी है, जबकि फोन से जुड़ने वाली साइड पर सॉफ्ट सिलिकॉन कोटिंग दी गई है, जिससे ग्रिप बेहतर मिलती है और फोन पर स्क्रैच आने का खतरा कम होता है।

पावर बैंक में बिल्ट-इन डिस्प्ले भी दिया गया है, जो बैटरी का सटीक प्रतिशत दिखाता है। कंपनी का कहना है कि इसमें SmartProtect सेफ्टी सिस्टम दिया गया है, जो ओवरकरंट, ओवरहीटिंग और ओवरवोल्टेज जैसी स्थितियों पर नजर रखता है। Belkin के मुताबिक, यह डिवाइस 55 इंटरनल सेफ्टी टेस्ट पास कर चुका है और एयर ट्रैवल के लिए TSA Carry-on नियमों के अनुरूप है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »