Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

कंपनी ने फोन में एक खास AI पावर्ड फीचर Snap Key दिया है। यह एक साइड बटन है जो विभिन्न तरह से कस्टमाइज किया जा सकता है।

Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 16 Pro 5G में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले कंपनी ने दिया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन (2460x1216 पिक्सल) को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित ColorOS 16 पर ऑपरेट करता है।
  • Oppo फोन में रियर में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है।
  • Reno 16 Pro 5G में 6700mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Oppo Reno 16 Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Oppo Reno 16 सीरीज के तहत कंपनी ने इस फोन को मार्केट में उतारा है। यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी से लैस किया गया है। Reno 16 Pro 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट स्मूद स्क्रॉलिंग सुनिश्चित करता है। इसकी स्क्रीन मे 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है जो सूरज की सीधी रोशनी में भी चमक सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है। फोन में 6700mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

Oppo Reno 16 Pro 5G Price

Oppo Reno 16 Pro 5G फोन में कंपनी ने 12GB तक रैम, और 512GB तक स्टोरेज दी है। फोन के 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत THB 26,999 (लगभग 76000 रुपये) है। इसे स्टारलाइट ब्लैक, और पॉप व्हाइट कलर्स में पेश किया गया है। फोन को कंपनी ने फिलहाल थाईलैंड, मलेशिया जैसे मार्केट्स में उतारा है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट Oppo.com पर लिस्टेड है।

Oppo Reno 16 Pro 5G Specifications

Oppo Reno 16 Pro 5G में 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले कंपनी ने दिया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन (2460x1216 पिक्सल) को सपोर्ट करता है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। यह 10-bit कलर्स को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। Oppo का यह फोन MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट से लैस होकर आता है जिसके साथ में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज की पेअरिंग है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित ColorOS 16 पर ऑपरेट करता है। 

कंपनी ने फोन में एक खास AI पावर्ड फीचर Snap Key दिया है। यह एक साइड बटन है जो विभिन्न तरह से कस्टमाइज किया जा सकता है। यूजर को इस बटन के माध्यम से सीधे AI फीचर्स तक पहुंच मिल जाती है और मेन्यु में नेविगेशन के दौरान भटकने की जरूरत नहीं पड़ती है। 

Oppo Reno 16 Pro 5G कैमरा सेटअप देखें तो Oppo फोन में रियर में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है, यह 2-axis OIS को सपोर्ट करता है। मेन कैमरा के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, तीसरे कैमरा के तौर पर 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। यह 3.5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। साथ ही OIS का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस फ्रंट सेल्फी कैमरा मौजूद है। 

Reno 16 Pro 5G में 6700mAh की बैटरी दी गई है। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन में साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। अन्य फीचर्स में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। कनेक्टिविटी देखें तो फोन में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, और एक IR ब्लास्टर भी है। फोन में डुअल SIM 5G कनेक्टिविटी है। यह eSIM को भी सपोर्ट करता है। फोन एल्युमिनियम फ्रेम पर बना है। इसमें क्रिस्टल गार्ड प्रोटेक्शन है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP68, IP69, और IP69K रेटिंग से लैस इसे किया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  4. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  8. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  10. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »