WhatsApp पर सीधे कैसे पूछे ChatGPT से सवाल, ये है तरीका

WhatsApp पर आप सीधे ChatGPT से सवाल पूछ सकते हैं।

WhatsApp पर सीधे कैसे पूछे ChatGPT से सवाल, ये है तरीका

Photo Credit: Pexels/ Vlada Karpovich

वॉट्सऐप का दुनिया भर में उपयोग किया जाता है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर एक दूसरे को मैसेज भेजने के साथ कॉल की जा सकती है।
  • WhatsApp पर सीधे ChatGPT से सवाल पूछा जा सकता है।
  • WhatsApp पर अपने मैसेज की सटीकता की जांच की जा सकती है।
विज्ञापन

WhatsApp आज के समय में सबसे ज्यादा लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। इसका उपयोग मैसेज भेजने, ऑडियो/वीडियो कॉल करने से लेकर फोटो, वीडियो, जीआईएफ और दस्तावेज भेजने के लिए किया जाता है। अगर आप वॉट्सऐप पर किसी से बात कर रहे हैं और आपको पुष्टि करनी है कि आपने जो मैसेज टाइप किया है वो सही है या नहीं और आप जो जानकारी सामने वाले यूजर्स के साथ साझा कर रहे हैं तो कितनी सटीक या सही है या नहीं, इसके बारे में आर्टिफिशियल इंटेलिसेंज (AI) चैटबॉट ChatGPT से पूछ सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको वॉट्सऐप को छोड़कर ChatGPT पर दोबारा उस जानकारी को लिखने की जरूरत नहीं है। आप सीधे वॉट्सऐप से ही उस जानकारी को ChatGPT के साथ शेयर करके पुष्टि कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं कि वॉट्सऐप पर कैसे सीधे ChatGPT से सवाल पूछ सकते हैं।

WhatsApp पर सीधे ChatGPT से कैसे पूछें:

WhatsApp पर अगर आप सीधे ChatGPT से सवाल पूछना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन में वॉट्सऐप खोलना होगा।

फोन में वॉट्सऐप खोलने के बाद आपको उस व्यक्ति की चैट पर जाना होगा और मैसेज या जानकारी टाइप करनी होगी।

मैसेज टाइप करने के बाद अगर आप उसके लिए ChatGPT से सवाल पूछना चाहते हैं तो उस मैसेज को सिलेक्ट करना होगा।

मैसेज को पूरा सिलेक्ट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर नया ऑप्शन पॉप अप होगा। उसमें आपको थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करना है।

थ्री-डॉट मीनू पर क्लिक करने के बाद आपके फोन की स्क्रीन पर नए विकल्प खुलकर सामने आएंगे, जिसमें आपको Ask ChatGPT पर टैप करना होगा।

Ask ChatGPT पर टैप करने के बाद आपको चैटबॉट पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा, जहां पर आप ChatGPT  से पुष्टि कर सकते हैं कि यह जानकारी सही है या नहीं। इसके अलावा जो वाक्य आपने लिखा है वो सही है या नहीं, इसकी पुष्टि आप कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड फोन पर काम कर रहा है, इसे iPhone पर ट्राई किया गया तो यह विकल्प सामने नहीं आया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, ChatGPT, AI, Tech Guide, Tech Tips, How to
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »