55 इंच साइज में Zebronics का पहला 4K टीवी ZEB-55W2 लॉन्च, जानें कीमत

टीवी के साथ एक मैजिक रिमोट दिया गया है जिसमें कंटेंट ब्राउजिंग के लिए एलेक्सा वॉयस कंट्रोल दिया गया है।

55 इंच साइज में Zebronics का पहला 4K टीवी ZEB-55W2 लॉन्च, जानें कीमत

Zebronics ZEB-55W2 स्मार्ट टीवी की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है

ख़ास बातें
  • Zebronics ZEB-55W2 में 4K रेजॉल्य़ूशन के साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट है
  • यह HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ आता है
  • साउंड के लिए इसमें 20W के स्पीकर्स हैं
विज्ञापन
Zebronics की ओर से पहला 4K टीवी Zebronics ZEB-55W2 लॉन्च किया गया है। यह एक स्मार्ट टीवी है जो 55 इंच साइज में लॉन्च किया गया है। टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके अलावा यह HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ आता है। ऑडियो के लिए टीवी में 20W के स्पीकर्स दिए गए हैं। टीवी में Dolby Audio का सपोर्ट भी दिया गया है।  
 

Zebronics ZEB-55W2 Smart TV price, availability

Zebronics ZEB-55W2 स्मार्ट टीवी 55 इंच साइज में लॉन्च किया गया है। टीवी की कीमत 44,999 रुपये रखी गई है। यह इसका इंट्रोडक्ट्री प्राइस है। टीवी को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा टीवी प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है।  
 

Zebronics ZEB-55W2 Smart TV features, specifications

Zebronics ZEB-55W2 में 4K रेजॉल्य़ूशन के साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह HDR10 और HLG सपोर्ट के साथ आता है। साउंड के लिए इसमें 20W के स्पीकर्स और Dolby Audio का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के इस पहले 4K टीवी में Cortex-A55 चिप और 1.5GB रैम दी गई है। यह 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह टीवी WebOS पर चलता है। मार्केट में मौजूद अन्य प्लेयर्स की तरह इसमें Netflix और Amazon Prime Video जैसे OTT ऐप्स पहले से इंस्टॉल आते हैं। टीवी के साथ एक मैजिक रिमोट दिया गया है जिसमें कंटेंट ब्राउजिंग के लिए एलेक्सा वॉयस कंट्रोल दिया गया है। स्क्रीन पर नेविगेशन के लिए यह एयर माउस को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में एक HDMI ARC, 2 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट्स, एक Ethernet पोर्ट, एक ऑडियो जैक. डुअल बैंड वाइ-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है। 


Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »