Thor: Love and Thunder की टिकट भारत के इन शहरों में लाइव! जानें खास ऑफर्स और डिस्काउंट!

फिल्म को तायका वेट्टी (Thor: Ragnarok) ने निर्देशित किया है।

Thor: Love and Thunder की टिकट भारत के इन शहरों में लाइव! जानें खास ऑफर्स और डिस्काउंट!

Thor: Love and Thunder 7 जुलाई को भारत के सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

ख़ास बातें
  • फिल्म को तायका वेट्टी (Thor: Ragnarok) ने निर्देशित किया है।
  • भारत में मूवी इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में आएगी।
  • क्रेडिट/डेबिट कार्ड के अलावा Paytm पर भी हैं डिस्काउंट ऑफर्स
विज्ञापन
Thor: Love and Thunder की टिकट्स अब भारत में खरीदी जा सकती हैं। ये कुछ सिलेक्ट सिनेमा, फॉर्मेट और भाषा में उपलब्ध हैं। Disney Star ने कल शाम को चुपके से Marvel Cinematic Universe की बेसब्री इंतजार की जा रही मूवी की टिकट्स को टिकटिंग पार्टनर BookMyShow और Paytm के अलावा अधिकारिक वेबसाइट INOX पर भी ओपन कर दिया। Cinépolis और PVR Cinemas ने अभी तक टिकट ओपन नहीं की हैं। मूवी की टिकट 21 दिन पहले ही एडवांस में उपलब्ध करवा दी गई हैं। बड़ी फिल्मों के लिए अब यह ट्रेंड ही बन गया है कि टिकटों की बुकिंग लगभग एक महीने पहले ही शुरू हो जाती है। डिज्नी ने इसकी शुरुआत Doctor Strange in the Multiverse of Madness के साथ की थी और टिकट 27 दिन पहले ओपन हो गई थी। Viacom18 ने इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए Top Gun: Maverick के लिए भी ऐसा ही किया और फिर Universal Pictures ने मौजूदा रिकॉर्ड को Jurassic World Dominion के साथ 32 दिन पर सेट कर दिया। 
 

Thor: Love and Thunder ticket prices and availability

खबर लिखे जाने के समय तक मूवी की टिकट कुछ चुनिंदा शहरों मुंबई, दिल्ली एनसीआर, पुणे, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, नागपुर, वडोदरा, अमृतसर, उदयपुर और राजकोट में टिकट लाइव हो चुकी है। अब तक बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई, सूरत, कोच्चि, कानपुर, इंदौर, भोपाल, लुधियाना, नासिक, पटना, विजाग, आगरा, मेरठ, औरंगाबाद और वाराणसी में टिकट लाइव नहीं हुई हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा की टिकट्स उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। फॉर्मेट की बात करें तो मूवी की टिकट्स इंग्लिश (3D और IMAX 3D) और हिंदी (3D) में उपलब्ध हैं। कीमत की बात करें तो यह निर्भर करता है कि आप कहां रहते हैं, कौन सी स्क्रीन चुनते हैं और किस टाइम की टिकट बुक करते हैं। इस सब के अनुसार टिकट के दाम 200 रुपये से 2000 रुपये तक जा सकते हैं।  

Thor: Love and Thunder ticket offers

क्रेडिट/डेबिट कार्ड के अलावा आप Paytm के माध्यम से मूवी टिकट खरीद कर भी पैसा बचा सकते हैं। पेटीएम कई तरह के मूवी पास भी ऑफर कर रही है। चार मूवी के लिए 200 रुपये वाले पास पर आप 100 रुपये तक बचा सकते हैं। चार मूवी के लिए 550 वाले पास पर आप 200 रुपये तक बचा सकते हैं और 1090 रुपये वाले पास पर 400 रुपये तक बचा सकते हैं। प्रत्येक की वैधता 30 दिनों की है। 

फिल्म को तायका वेट्टी (Thor: Ragnarok) ने निर्देशित किया है। उन्होंने इसके लिए जेनिफर कायटिन रॉबिन्सन (Unpregnant) के साथ सह-लेखक का काम भी किया है। Thor: Love and Thunder में क्रिस हेम्सवर्थ को थंडर थोर के देवता के रूप में दिखाया गया है। क्रिश्चियन बेल को नए विलेन Gorr के रूप में दिखाया गया है, जो देवताओं को खत्म करना चाहता है। टेसा थॉम्पसन को New Asgard के राजा Valkyrie के रूप में दिखाया है जो अपनी रानी की तलाश में है। जेमी अलेक्जेंडर को थोर के बचपन के दोस्त के रूप में और असगर्डियन योद्धा सिफ, वेट्टी को थोर के दोस्त के रूप में दिखाया है। क्रोनन ग्लैडीएटर कोर्ग, रसेल क्रो ओलंपियन राजा ज़ीउस के रूप में दिखाया है। और, नेटली पोर्टमैन को थोर की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में दिखाया गया है।

Thor: Love and Thunder 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। भारत में मूवी इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होगी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  2. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »