TCL Thunderbird Bluebird TV 75 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

TCL Thunderbird Bluebird TV में 75 इंच की VA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है।

TCL Thunderbird Bluebird TV 75 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: TCL

TCL Thunderbird Bluebird TV में 75 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • TCL ने चीन में नया TCL Thunderbird Bluebird TV 75 इंच टीवी लॉन्च किया है।
  • TCL Thunderbird Bluebird TV की कीमत 6,989 युआन (लगभग 82,445 रुपये) है।
  • TCL Thunderbird Bluebird TV में 75 इंच की VA डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
TCL ने चीनी बाजार में अपना नया TCL Thunderbird Bluebird TV 75 इंच ट्रू वॉलपेपर टीवी लॉन्च किया है। Thunderbird Bluebird TV में 75 इंच की VA डिस्प्ले है। ऑडियो के लिए इसमें दो 10W स्पीकर दिए गए हैं। यहां हम आपको टीसीएल थंडरबर्ड ब्लूबर्ड टीवी 75 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL Thunderbird Bluebird TV Price


कीमत की बात की जाए तो TCL Thunderbird Bluebird TV की कीमत 6,989 युआन (लगभग 82,445 रुपये) है। यह स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए अब JD.com पर उपलब्ध है।


TCL Thunderbird Bluebird TV Specifications


TCL Thunderbird Bluebird TV में 75 इंच की VA डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840×2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह स्मूथ मोशन के लिए डायनेमिक तौर पर 240Hz तक तेज होता है। इसमें वीआरआर और एएलएम जैसे गेमिंग फीचर्स भी शामिल हैं, जो बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए इनपुट लैग को कम करते हैं। यह टीवी MT9653 चिप से लैस होता है। Thunderbird Bluebird TV में एक अल्ट्रा-थिन 29.8 मिमी डिजाइन दिया गया है जो दीवार पर लगाने पर वॉलपेपर जैसा दिखता है। इसका स्लीक लुक कस्टमाइज कंपोनेंट के साथ आता है। फ्रेम तीन कलर ऑप्शन डार्क एल्म, मिंट ग्रीन और मॉर्निंग वुड में आता है।

टीवी में एक वाइब्रेंट डिस्प्ले है जो सटीक कलर्स के लिए 0.99 के कलर डेविएशन के साथ 93% DCI-P3 कलर गेमट ​​​​को कवर करता है। यह आई सिक्योरिटी के लिए टीयूवी रीनलैंड सर्टिफाइड है, जो लो ब्लू लाइट और झिलमिलाहट फ्री है। यह एक एंबिएंट लाइट सेंसर के साथ आता है जो ऑप्टिमाइज अनुभव के लिए माहौल के आधार पर ब्राइटनेस और कंट्रास्ट को एडजेस्ट करता है। टीवी में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। ऑडियो के लिए इसमें दो 10W स्पीकर दिए गए हैं। 

टीवी में डायनेमिक एचडीआर रेंडरिंग के लिए डॉल्बी विजन आईक्यू और डीटीएस वर्चुअल एक्स ऑडियो टेक्नोलॉजी है, जो बेहतर विजुअल और इमर्सिव साउंड दोनों के साथ एक सिनेमैटिक अनुभव प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी 3.0 और 2.0 पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और 2.0 इनपुट, ब्लूटूथ 5.0 और वाई-फाई 5 शामिल है। यह कई प्रकार के मल्टीटास्किंग ऑप्शन की पेशकश करते हुए एंड्रॉइड, आईओएस, विंडोज और मैक पर कास्टिंग का सपोर्ट करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »