TCL 50T5K स्मार्ट टीवी 50 इंच डिस्प्ले, 4GB RAM और शानदार साउंड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

TCL 50T5K TV की कीमत 2099 Yuan (लगभग 24,677 रुपये) है। यह टीवी फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए JD.com पर उपलब्ध है और बिक्री 31 अगस्त से शुरू होगी।

TCL 50T5K स्मार्ट टीवी 50 इंच डिस्प्ले, 4GB RAM और शानदार साउंड के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: TCL

TCL 50T5K TV में QLED डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • TCL 50T5K TV की कीमत 2099 Yuan (लगभग 24,677 रुपये) है।
  • TCL 50T5K TV में QLED Quantum Dot डिस्प्ले दी गई है।
  • TCL 50T5K TV में एडवांस Quantum Dot Pro 2024 टेक्नोलॉजी दी गई है।
विज्ञापन
TCL ने चीनी बाजार में अपने नए 50 इंच स्मार्ट टीवी TCL 50T5K TV को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्ट टीवी में 50 इंच की QLED Quantum Dot डिस्प्ले दी गई है। यह टीवी TÜV Rheinland सर्टिफाइड है। इस TV में 12nm 1.9 GHz A55 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको TCL 50T5K TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


TCL 50T5K TV Price


कीमत की बात की जाए तो TCL 50T5K TV की कीमत 2099 Yuan (लगभग 24,677 रुपये) है। यह टीवी फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए JD.com पर उपलब्ध है और बिक्री 31 अगस्त से शुरू होगी।


TCL 50T5K TV Specifications


TCL 50T5K TV में QLED Quantum Dot डिस्प्ले दी गई है जिसका 98% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 96% DCI-P3 कलर गेमट कवरेज है। इसे लॉन्ग लास्टिंग कलर क्वालिटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। TCL 1 लाख घंटे वाइब्रेंट और सटीक कलर परफॉर्मेंस प्रदान करने का दावा करता है। TCL 50T5K TV में 178° वाइड व्यूइंग एंगल और नेटिव कंट्रास्ट रेशियो 5000:1 तक है जो कि सामान्य IPS स्क्रीन से आगे है। यह टेक्नोलॉजी ग्लेयर को कम करती है, लाइट हेलोज को खत्म करती है और चुनौतीपूर्ण लाइट कंडीशन में भी क्लियरिटी को बढ़ाती है। इस TV में 12nm 1.9 GHz A55 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। ऑडियो के लिए टीवी में Onkyo Hi-Fi साउंड दिया गया है। टीवी डॉल्बी विजन और MEMC मोशन कंपसेशन का सपोर्ट करता है। इसमें बिल्ट इन T2 इमेज क्वालिटी चिप दी गई है।

TV में एडवांस Quantum Dot Pro 2024 टेक्नोलॉजी दी गई है जो कि ब्राइटनेस, कलर प्योरिटी और रिलेबिलिटी बढ़ाने के लिए 4 एंलीमेंट क्वॉटम डॉट मैटेरियल इस्तेमाल करती है। यह ΔE<0.99 रेटिंग के साथ प्रोफेशनल लेवल कलर एक्यूरेसी प्रदान करता है। यह टीवी TÜV Rheinland सर्टिफाइड है जो कि लो ब्लू लाइट प्रदान करते हुए आंखों पर तनाव कम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दो HDMI 2.1 पोर्ट, दो USB-A 3.0 पोर्ट, एक USB-A 2.0 पोर्ट, एक AV इनपुट, RJ45 ईथरनेट पोर्ट और RF एंटीना इनपुट और 3.5mm ऑडियो आउटपुट जैक शामिल है। इसके अलावा टीवी काफी दूरी से हैंड्स-फ्री एआई वॉयस कंट्रोल और स्क्रीन कास्टिंग के साथ आता है, जिससे टीवी को बिना रिमोट के कंट्रोल किया जा सकता है। टीवी का स्लिम इंटीग्रेटेड डिजाइन लुक को बेहतर बनाता है, जिससे यह किसी भी लिविंग रूम में स्टाइलिश डिवाइस बन जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »