सैमसंग के 77 इंच QD-OLED TV की कीमत का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें क्या है खास

Samsung ने हाल ही में CES 2023 में QD-OLED टीवी की अपनी नई लाइन की ऐलान किया था, जिसमें 77-इंच S95C और S90C मॉडल शामिल हैं।

सैमसंग के 77 इंच QD-OLED TV की कीमत का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें क्या है खास

Photo Credit: Samsung

ख़ास बातें
  • Samsung ने CES 2023 में QD-OLED टीवी की अपनी नई लाइन की ऐलान किया था।
  • Samsung ने 77-इंच S95C QD-OLED टीवी की कीमत खुलासा किया है।
  • Samsung 77-इंच S95C QD-OLED टीवी की कीमत 4,499 डॉलर होगी।
विज्ञापन
Samsung ने 77-इंच S95C QD-OLED टीवी की कीमत की ऐलान किया है। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में लगातार विस्तार हो रहा है, जिसके चलते सस्ते पैनल मार्केट में आ रहे हैं। जैसे कि OLED टेक्नोलॉजी कभी सिर्फ प्रीमियम प्रोडक्ट में मिलती थी अब मीडियम कैटेगरी वाले डिवाइसेज में देखी जा रही है। यहां हम आपको Samsung के 77-इंच S95C QD-OLED टीवी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Samsung 77-इंच S95C OLED (2023) की कीमत है 4,499 डॉलर


Gizmochina के अनुसार, Samsung ने हाल ही में CES 2023 में QD-OLED टीवी की अपनी नई लाइन की ऐलान किया था, जिसमें 77-इंच S95C और S90C मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने उस समय सटीक रिलीज की तारीख या कीमत का खुलासा नहीं किया था। अब हाल ही में यूएसए में Samsung की वेबसाइट पर अचानक 77-इंच S95C की कीमत की झलक मिली है।

हालांकि Samsung S95C QD-OLED स्मार्ट टीवी अभी खरीदारी के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन जब विजिटर ने “OLED” को सर्च किया तो सैमसंग के यूएस पोर्टल पर टीवी की एक लिस्ट नजर आई। OLED लिस्टिंग में 77-इंच S95C एंट्री पर क्लिक करने से "पेज नॉट फाउंड" प्रोम्प्ट आता है। इससे यह पता चलता है कि सैमसंग अभी तक टीवी बेचने के लिए तैयार नहीं है। इसके बावजूद लिस्ट एंट्री मौजूद है और इसमें टीवी की कीमत शामिल है।

Samsung की वेबसाइट पर लिस्टिंग से साफ होता है कि 77-इंच S95C QD-OLED टीवी की कीमत 4,499 डॉलर होगी। Samsung ने अपनी नई क्यूडी-ओएलईडी टीवी सीरीज के लिए यह अधिकत कीमत दिखाई है। ऐसी संभावना है कि छोटे मॉडल की कीमत कम होगी। हालांकि 77-इंच S90C मॉडल या छोटे QD-OLED 2023 वेरिएंट की कीमतों की अभी भी जानकारी नहीं है।

Samsung का S95C रेंज में सबसे ऊपर है। S90C के अधिक किफायती होने की उम्मीद है क्योंकि इसमें Samsung वन कनेक्ट बॉक्स फीचर नहीं है और यह OTS प्लस साउंड के बजाय OTS लाइट इस्तेमाल करता है। इस अचानक होने वाले खुलासे के बावजूद Samsung TV ने अभी तक ऑफिशियली नई QD-OLED टीवी सीरीज के लिए रिलीज की तारीख या कीमतों का ऐलान नहीं किया है। इसलिए यह साफ नहीं है कि 77-इंच S95C के लिए $4,499 डॉलर ही फाइल कीमत है या नहीं।

   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Smart TV, Smart TV
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »