Samsung ने भारत में लॉन्च की नई Frame TV सीरीज, 75इंच TV के साथ 20 हजार से अधिक का स्मार्टफोन फ्री!

Samsung Frame TV सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों को 7,690 रुपये कीमत की स्टैंडर्ड बेजल फ्री मिलेगी।

Samsung ने भारत में लॉन्च की नई Frame TV सीरीज, 75इंच TV के साथ 20 हजार से अधिक का स्मार्टफोन फ्री!

सबसे छोटा साइज 61,990 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 2,99,990 रुपये रखी गई है।

ख़ास बातें
  • यह टीवी पेंटिंग फ्रेम की तरह दिखता है
  • सैमसंग कई यूनिक और खूबसूरत डिजिटल वॉलपेपर और स्क्रीन सेवर भी देती है
  • टीवी खरीदने पर फ्री स्‍मार्टफोन दे रही है कंपनी
विज्ञापन
Samsung ने भारतीय बाजार में नया फ्रेम टीवी लॉन्च किया है। यह सैमसंग के सबसे बड़ा टीवी मॉडलों में से एक है। नई सीरीज में कई स्क्रीन साइज शामिल हैं। कंपनी ने फेस्टिव सीजन के चलते कई शानदार ऑफर्स भी पेश किए हैं।  फ्रेम टीवी सबसे ज्यादा अपने बेजल के लिए पॉपुलर हैं। यूं तो यह पारंपरिक टीवी की तरह दिखते हैं, लेकिन यूजर्स इसके ऊपर फ्रेम के तौर पर एक चौड़ी बेजल लगा सकते हैं, जिसके बाद यह एक पेंटिंग फ्रेम की तरह दिखता है। सैमसंग कई यूनिक और खूबसूरत डिजिटल वॉलपेपर और स्क्रीन सेवर भी देती है, जिससे आप अपनी दिवार पर हर दिन इसे एक नई पेंटिंग के रूप में भी अनुभव कर सकते हैं।

Samsung की नई फ्रेम टीवी सीरीज 5 साइज में आती है, जिनमें 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच, 65-इंच और 75-इंच पैनल शामिल हैं। सबसे छोटा साइज 61,990 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 2,99,990 रुपये रखी गई है। ये सीरीज वर्तमान में Samsung के ऑनलाइन स्टोर, Samsung Shop ऐप, Amazon, Flipkart और सभी प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। फेस्टिव सीजन के चलते सैमसंग इन टीवी के साथ कई ऑफर्स भी दे रही है।

Samsung Frame TV सीरीज खरीदने वाले ग्राहकों को 7,690 रुपये कीमत की स्टैंडर्ड बेजल फ्री मिलेगी। इतना ही नहीं, इसके 75-इंच मॉडल के साथ साथ 21,490 रुपये कीमत का Galaxy A32 स्मार्टफोन और 65-इंच मॉडल खरीदने पर 9,499 रुपये कीमत का Galaxy A03 मॉडल बिल्कुल फ्री मिलेगा।

Samsung Frame TV सीरीज ट्रू डॉल्बी एटमॉस और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड फीचर के साथ मल्टी-चैनल स्पीकर सपोर्ट करते हैं। ये सीरीज 4K रिजॉल्यूशन के साथ आती है और इनका पैनल QLED है। नए फ्रेम टीवी में क्वांटम डॉट तकनीक और क्वांटम प्रोसेसर 4K शामिल है। ये सीरीज 4K AI अपस्केलिंग के साथ आते हैं। इनमें स्पेसफिट साउंड टेक्नोलॉजी भी शामिल है, जो टीवी के कमरे के आधार पर साउंड प्रोफाइल को ऑप्टिमाइज करने का काम करती है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले65.00 इंच
स्क्रीन टाइपQLED
ओएसTizen
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्ड4K
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी80
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Frame TV, Samsung Galaxy A32
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  7. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  9. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »