मिनटों में घर को क्लीन करने वाला Roborock T8 Plus Robot Vacuum हुआ लॉन्च, जानें कैसे करता है काम

Roborock T8 Plus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 5100Pa की अधिक सक्शन पावर है। Roborock T8 Plus में एक बड़ा 2.5L डस्ट बैग है जो कि 60 दिनों तक रोबोट वैक्यूम से धूल एकत्रित कर सकता है।

मिनटों में घर को क्लीन करने वाला Roborock T8 Plus Robot Vacuum हुआ लॉन्च, जानें कैसे करता है काम

Roborock T8 Plus में 5100Pa की अधिक सक्शन पावर है।

विज्ञापन
Xiaomi के इकोलॉजिकल चेन पार्टनर Roborock ने ज्यादा पावरफुल सक्शन पावर के साथ एक नया रोबोट वैक्यूम क्लीनर Roborock T8 Plus लॉन्च किया है। Roborock T8 Plus रोबोट वैक्यूम क्लीनर Roborock T8 का अपग्रेडेड वर्जन है जो कि इसी साल मार्च में लॉन्च हुआ था। आइए इस नए रोबोट वैक्यूम के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

कीमत और वेरिएंट


Roborock T8 Plus सीरीज दो वेरिएंट Roborock T8 Plus और Roborock T8 Plus Smart Dust Collection में उपलब्ध है। Roborock T8 Plus की कीमत 2,799 युआन यानी कि लगभग 32,245 रुपये है और Roborock T8 Plus Smart Dust Collection की कीमत 3,598 युआन यानी कि लगभग 41,450 रुपये है।

Roborock T8 Plus की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 5100Pa की अधिक सक्शन पावर है। इसमें मैन ब्रश और एडजस्टेबल स्पीड साइड ब्रश दिया गया है जो कि आसानी से ग्राउंड डस्ट, फ्लोर गैप डस्ट, कारपेट डस्ट आदि को साफ कर सकता है। Roborock T8 Plus में टीपीयू सॉफ्ट रबर मैटेरियल ऑम्निडायरेक्शनल फ्लोटिंग ग्लू ब्रश का इस्तेमाल किया गया है। ब्रश में 5 लंबी और 5 छोटी स्ट्रैंड्स दी गई हैं जो कि एयर प्रेशर और डस्ट हटाने को काम करता है। यह कारपेट आदि से बालों को आसानी से हटा सकता है और यह अटकता भी नहीं है।

Roborock T8 Plus में एक बड़ा 2.5L डस्ट बैग दिया गया है और ऑटोमैटिकली बिना निकाले 60 दिनों तक रोबोट वैक्यूम से धूल एकत्रित कर सकता है। डस्ट बैग डस्ट और राख को फैलने से रोनके के लिए एक स्लाइडिंग डस्ट बैग माउथ सीलिंग डिजाइन से लैस है। Roborock T8 Plus में सोनिक वाइब्रेशन और कंस्टेंट ह्यूमिडिटी मॉपिंग दिया गया है। इसमें एक लिफ्टेबल फूस और एक सॉनिक वाइब्रेशन मोपिंग मॉड्यूल दिया गया है। 3000 RPM तक मोटर की हाई फ्रीक्वेंसी कंपन डिजाइन जमीन पर गंदगी को हटा सकती है।

वैक्यूम क्लीनर में एक फ्लैट वाइब्रेटिंग मोप भी है जिसमें एंटीबैक्टीरियल चीजें हैं। खासतौर पर Roborock T8 Plus के इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल वॉटर टैंक का इस्तेमाल कंसटेंट-ह्यूमिडिटी वाइपिंग और पूरे फ्लोर को साफ करने के लिए किया जा सकता है। इस रोबोट क्लीनर में एक लाइट एक्टिव रेंजिंग और बिना रुकावट के काम करने वाला सिस्टम दिया गया है जो कि मिलीमीटर-लेवल 3D स्ट्रक्चर्ड लाइट रेंज तक जाता है। इंफ्रारेड लाइट की मदद से रोबोट रुकावटों को देखता है और अंधेरे में भी काम करता है। RR mason 9.0 सॉफ्टवेयर में अपग्रेड होने पर मैपिंग स्पीड भी 6 गुना तक बढ़ जाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »