Reliance का सस्ता लैपटॉप JioBook जल्द देगा दस्तक, Amazon पर आया नजर

JioBook में 11 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप Snapdragon 665 प्रोसेसर के साथ आता है।

Reliance का सस्ता लैपटॉप JioBook जल्द देगा दस्तक, Amazon पर आया नजर

Photo Credit: Jiomart

JioBook में 11.6 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • JioBook में 11 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • JioBook लैपटॉप Snapdragon 665 प्रोसेसर के साथ आता है।
  • JioBook में 2GB LPDDR4x RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
नया JioBook जल्द ही आने वाला है, क्योंकि ई-कॉमर्स साइट Amazon पर JioBook का लैंडिंग पेज नजर आया है। पेज से पता चला है कि भारत में बजट-फ्रेंडली नोटबुक 31 जुलाई को पेश किया जाएगा। लैंडिंग पेज पर लैपटॉप के कुछ स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी भी सामने आई है। यहां हम आपको आगामी JioBook के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


JioBook की अनुमानित कीमत


आपको बता दें कि अक्टूबर 2022 में भारत में गवर्नमेंट-ईमार्केटप्लेस (GEM) पर JioBook को 19,500 रुपये में लिस्ट हुआ था। बाद में इसे रिलायंस डिजिटल पर 15,799 रुपये में लिस्ट किया गया था, लेकिन इसकी एंट्री पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई थी। अब यह लैपटॉप 31 जुलाई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा यह JioMart पर भी लिस्ट हुआ है।
tk2a2png
 


JioBook के स्पेसिफिकेशंस


बीते साल पेश किए गए JioBook में 11 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह लैपटॉप Snapdragon 665 प्रोसेसर के साथ आता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 2GB LPDDR4x RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस JioOS पर काम करता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर 8+ घंटे तक चल सकता है। बैटरी 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस के लिए इसमें ड्यूल सिम, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एचडीएमआई पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है।
 
ik4tmsf


JioBook के फीचर्स


JioBook में 4G कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स फास्ट इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। JioBook JioOS पर काम करता है जो कि यूजर्स क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी के लिए तैयार किया गया है। कई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए JioBook एंटरटेनमेंट का भी अहम साथी बनता है। बेसिक ऑफिस वर्क से लेकर मल्टीमीडिया इस्तेमाल तक यूजर्स इसका इस्तेमाल कई जगहों पर कर सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, JioBook का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है, जिससे यूजर्स हाई-डेफिनिशन वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं, एप्लिकेशन के बीच मल्टीटास्क कर सकते हैं और एडवांस लर्निंग सॉफ्टवेयर आसानी से चला सकते हैं। दमदार बैटरी से लैस JioBook पूरे दिन का बैटरी बैकअप प्रदान करता है, जिससे यूजर्स हर जगह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। पोर्टेबिलिटी में बेस्ट JioBook का वजन सिर्फ 1,200 ग्राम है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »