JioBook (2023) लैपटॉप आज होगा लॉन्‍च, होंगी ये खूबियां और प्राइस!

JioBook (2023) : डिजाइन में भी बदलाव मिलने की उम्‍मीद है साथ ही सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के लेवल पर इस लैपटॉप को जरूरी अपग्रेड्स दिए जा सकते हैं।

JioBook (2023) लैपटॉप आज होगा लॉन्‍च, होंगी ये खूबियां और प्राइस!

Photo Credit: Amazon India

जियो के सेकंड जेनरेशन लैपटॉप को ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर पहले ही टीज किया जा चुका है।

ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का नया लैपटॉप आ हो रहा है लॉन्‍च
  • कंपनी ने पिछले साल लॉन्‍च किया था पहला लैपटॉप
  • 20 हजार रुपये से कम में इसे पेश किया जा सकता है
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Jio) का नया लैपटॉप आज भारत में लॉन्‍च होने जा रहा है। नए JioBook (2023) को लेकर अनुमान है कि यह पिछले साल आए जियोबुक से ज्‍यादा पोर्टेबल होगा और बैटरी लाइफ के मामले में दमदार रहेगा। डिजाइन में भी बदलाव मिलने की उम्‍मीद है साथ ही सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के लेवल पर इस लैपटॉप को जरूरी अपग्रेड्स दिए जा सकते हैं। सबसे खास होने वाली है इस लैपटॉप की कीमत। आइए जानते हैं JioBook (2023) से जुड़े सभी अपडेट्स। 

जियो के सेकंड जेनरेशन लैपटॉप को ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म एमेजॉन (Amazon) पर पहले ही टीज किया जा चुका है। यह काफी हल्‍का होगा। वजन एक किलो से कम 990 ग्राम होने वाला है। प्रोसेसर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

माना जा रहा है कि नए जियो लैपटॉप की बैटरी लाइफ भी इसके पिछले वर्जन से दमदार हो सकती है। यह 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है। ब्‍लू और ग्रे कलर ऑप्‍शन में इसे पेश किया जा सकता है। यह लैपटॉप जियो के ही ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर काम करेगा। कई जियो ऐप्‍स इसमें प्रीलोड होंगे। 

सबसे खास होने वाली है JioBook (2023) की कीमत। इसे 20 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च किया जा सकता है। गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 में गवर्नमेंट-ईमार्केटप्लेस (GEM) पर JioBook को 19,500 रुपये में लाया गया था। बाद में रिलायंस डिजिटल पर उस लैपटॉप को 15,799 रुपये में लिस्ट किया गया था। 

पिछले साल आए JioBook में 11 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई थी। लैपटॉप में Snapdragon 665 प्रोसेसर था। उसमें 2GB LPDDR4x RAM और 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई थी। यह JioOS पर चलता है, जिसकी बैटरी लाइफ 8 घंटे से ज्‍यादा है। JioBook में 4G कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स फास्ट इंटरनेट का आनंद ले सकते हैं। आज लॉन्‍च होने जा रहे JioBook (2023) में भी 4जी कनेक्टिविटी मिलने की उम्‍मीद है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »