Reliance JioBook (2023) Laptop Launched : जियो ने भारत में 16,499 रुपये में लॉन्‍च किया लैपटॉप

JioBook (2023) : इसमें मैट फ‍िनिश के साथ एक स्टाइलिश डिजाइन को फॉलो करती है। ये अल्‍ट्रा स्लिम है, जिसका वजन सिर्फ 990 ग्राम है।

Reliance JioBook (2023) Laptop Launched : जियो ने भारत में 16,499 रुपये में लॉन्‍च किया लैपटॉप

Photo Credit: Jio

JioBook (2023): इसे 5 अगस्त 2023 से रिलायंस डिजिटल या एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा।

ख़ास बातें
  • जियो (Jio) का नया लैपटॉप JioBook (2023) लॉन्‍च हुआ
  • काफी आकर्षक कीमत में इसे पेश किया गया है
  • ये अल्‍ट्रा स्लिम है, जिसका वजन सिर्फ 990 ग्राम है
विज्ञापन
JioBook (2023) Laptop Launched: रिलायंस जियो (Jio) का नया लैपटॉप JioBook (2023) लॉन्‍च हो गया है। जियो ने इसे लर्निंग बुक कहा है। जैसाकि अनुमान लगाया गया था JioBook (2023) मैट फ‍िनिश के साथ एक स्टाइलिश डिजाइन को फॉलो करती है। ये अल्‍ट्रा स्लिम है, जिसका वजन सिर्फ 990 ग्राम है। जियोबुक में 11.6 इंच का एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्‍टोरेज जैसी खूबियां हैं। स्‍टोरेज को एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। एचडीएमआई के लिए पोर्ट भी JioBook (2023) में दिया गया है।  
 

JioBook (2023) के भारत में दाम और उपलब्‍धता

JioBook (2023) को 16,499 रुपये में पेश किया गया है। जियो का दावा है कि यह भारत की पहली लर्निंग बुक है, जिसे 5 अगस्त 2023 से रिलायंस डिजिटल या एमेजॉन के जरिए खरीदा जा सकेगा। JIO JioBook NB1112MM BLU (2023) मॉडल नंबर के साथ यह एमेजॉन पर लिस्‍ट कर दी गई है। 
 

JioBook 2023 के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

JioBook (2023) को ना स‍िर्फ फीचर्स बल्कि डिजाइन से भी उम्‍दा दिखाने की कोशिश हुई है। इसमें मैट फ‍िनिश दी गई है। अल्‍ट्रा स्लिम है। वजन भी एक किलो से कम है। जियोबुक में 11.6 इंच का एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। इसमें 
2 गीगाहर्ट्स का ऑक्टा प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4 रैम है। इंटरनल स्‍टोरेज 64 जीबी  है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नई जियोबुक में इनफ‍िनिटी की-बोर्ड, 2 यूएसबी पोर्ट और एक एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। 

JioBook (2023) की सबसे खास बात यह है कि ये 4G LTE के अलावा डुअल बैंड वाई-फाई से कनेक्‍ट हो सकती है। स्क्रीन एक्स्टेंशन, वायरलेस प्रिंटिंग की खूबियां भी इसमें मिलती हैं। जियो का दावा है कि यूजर्स स्‍क्रीन पर एकसाथ कई काम कर सकते हैं। जियो के कई ऐप्‍स जैसे जियो टीवी ऐप भी इसमें इंटिग्रेट किए गए हैं। नई जियोबुक को एमेजॉन पर प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »