JioBook Price : जियो का लैपटॉप स्‍मार्टफोन के प्राइस में, 19,500 रुपये में इस वेबसाइट पर हुआ लिस्‍ट

JioBook sale : यह JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें Microsoft के कुछ ऐप भी उपलब्ध होंगे। यह आर्म लिमिटेड की तकनीक पर आधारित क्वालकॉम के प्रोसेसर से लैस होगा।

JioBook Price : जियो का लैपटॉप स्‍मार्टफोन के प्राइस में, 19,500 रुपये में इस वेबसाइट पर हुआ लिस्‍ट

JioBook sale : भारत का लैपटॉप मार्केट JioBook की लॉन्चिंग के बाद 15 फीसदी तक विस्तार कर सकता है।

ख़ास बातें
  • जियोबुक लैपटॉप को सबसे पहले इंडिया मोबाइल कांग्रेस में दिखाया गया था
  • कहा जा रहा है कि कंपनी ने बेहद खामोशी से इसे लॉन्‍च किया है
  • एक सरकारी वेबसाइट पर यह 19500 रुपये में लिस्‍ट किया गया है
विज्ञापन
रिलांयस जियो (Jio) के सस्‍ते लैपटॉप जियोबुक (JioBook) का इंतजार खत्‍म हो गया है। सोमवार को इसे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (India Mobile Congress) में दिखाया गया था। अब इसे सेल के लिए एक वेबसाइट पर लिस्‍ट भी कर दिया गया है। जियो लैपटॉप को एक सरकारी वेबसाइट के जरिए बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 19500 रुपये लिस्‍ट की गई है। gadgets 360 hindi ने कल आपको बताया था कि JioBook लैपटॉप को 4G सिम कार्ड के साथ एम्बेड किया जाएगा। इस महीने से इसे स्कूलों और सरकारी संस्थानों जैसे कस्‍टमर्स के लिए इसे उपलब्‍ध कराया जाएगा। अगले तीन महीनों में यह आम कंस्‍यूमर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 

जियोबुक लैपटॉप को mkp.gem.gov.in पर लिस्‍ट किया गया है। जानकारी के अनुसार, अभी यह लैपटॉप सरकारी महकमे से जुड़े लोगों और शैक्षिक संस्‍थानों में सेल के लिए लाया गया है। इसे 19500 रुपये में लिस्‍ट किया गया है। वहां भी इसके 10 पीस सेल के लिए उपलब्‍ध हैं। जियो की वेबसाइट पर इस लैपटॉप की बिक्री के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

JioBook लैपटॉप के स्‍पेसिफ‍िकेशंस पहले ही सामने आ चुके हैं। यह JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इसमें Microsoft के कुछ ऐप भी उपलब्ध होंगे। यह आर्म लिमिटेड की तकनीक पर आधारित क्वालकॉम के प्रोसेसर से लैस होगा। क्‍योंकि यह लैपटॉप JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, इसलिए विंडोज का एक्‍सपीरियंस यूजर्स को नहीं मिल पाएगा। हालांकि यूजकेस के मामले में यह लोगों की जरूरी जरूरतों को पूरा सकता है। मसलन, वेब ब्राउजिंग, ई-मेल आदि से जुड़े काम आसानी से पूरे किए जा सकेंगे। 

जियोबुक के सामने सबसे बड़े चुनौती अपना यूजर बेस बनाने की होगी, क्‍योंकि मार्केट में विंडोज लैपटॉप का दबदबा और यूजर्स उसी के साथ फ्रेंडली हैं। हमने देखा है कि गूगल क्रोम बुक्‍स ने भी अपना मार्केट तैयार करने की कोशिश की है, लेकिन उन्‍हें बड़े स्‍तर पर सफलता नहीं मिली है। जियोबुक की सबसे बड़ी ताकत इसी कीमत हो सकती है। 15 हजार रुपये में लैपटॉप की ऑफरिंग लोगों को इसकी ओर आकर्षित कर सकती है। स्‍टूडेंट्स के लिए यह एक बड़ी सौगात बन सकता है। 

भारत का लैपटॉप मार्केट JioBook की लॉन्चिंग के बाद 15 फीसदी तक विस्तार कर सकता है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार,  जियोबुक को स्‍थानीय रूप से मैन्‍युफैक्‍चर किया जाएगा और कंपनी मार्च तक लाखों यूनिट्स बेचने का लक्ष्‍य लेकर चल रही है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »