Amazon Great Indian Festival Sale में JioBook (2023) लैपटॉप पर Rs 2500 से ज्यादा डिस्काउंट

Amazon सेल के दौरान इसकी कीमत घटाकर 14,499 रुपये कर दी गई है।

Amazon Great Indian Festival Sale में JioBook (2023) लैपटॉप पर Rs 2500 से ज्यादा डिस्काउंट

Photo Credit: Jio

JioBook (2023) को कंपनी ने 11.6 इंच डिस्प्ले के साथ जुलाई में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • JioBook (2023) को 11.6 इंच डिस्प्ले के साथ जुलाई में लॉन्च किया गया था।
  • SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी है।
  • इसमें 2 गीगाहर्ट्स का ऑक्टा प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival Sale में लैपटॉप पर अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल जल्द ही खत्म होने वाली है। इसलिए लैपटॉप सस्ते में खरीदने का यह अच्छा मौका है। डिस्काउंटेड प्राइस के साथ ही SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी सेल में दिया जा रहा है। ऐसी ही एक धांसू डील JioBook (2023) पर चल रही है। रिलायंस जियो (Jio) ने अपना लैपटॉप JioBook (2023) जुलाई में लॉन्च किया था। अब इसकी कीमत काफी कम हो गई है। तो अगर आप भी यह लैपटॉप सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो हम इसकी पूरी जानकारी आपको दे रहे हैं। 
 

JioBook (2023) Amazon Sale Price

JioBook (2023) को कंपनी ने 11.6 इंच डिस्प्ले के साथ जुलाई में लॉन्च किया था। इसमें 4 जीबी रैम है और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसे कंपनी ने 16,499 रुपये में पेश किया था। लेकिन Amazon सेल के दौरान इसकी कीमत घटाकर 14,499 रुपये कर दी गई है। यानी कि पूरे 2000 रुपये की छूट इस पर मिल रही है। इसके अलावा अगर ग्राहक SBI डेबिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर इसे खरीदता है तो 750 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी लागू हो जाता है। जिसके बाद इसे 13,749 रुपये में खरीदा जा सकता है। 
 

JioBook 2023 Specifications

जियोबुक में 11.6 इंच का एंटी-ग्लेयर डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्स का ऑक्टा प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4 रैम है। इंटरनल स्‍टोरेज 64 जीबी है, जिसे एसडीकार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। नई जियोबुक में इनफ‍िनिटी की-बोर्ड, 2 यूएसबी पोर्ट और एक एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है। 

JioBook (2023) की सबसे खास बात यह है कि ये 4G LTE के अलावा डुअल बैंड वाई-फाई से कनेक्‍ट हो सकती है। स्क्रीन एक्स्टेंशन, वायरलेस प्रिंटिंग की खूबियां भी इसमें मिलती हैं। जियो का दावा है कि यूजर्स स्‍क्रीन पर एकसाथ कई काम कर सकते हैं। जियो के कई ऐप्‍स जैसे जियो टीवी ऐप भी इसमें इंटिग्रेट किए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »