Realme TV भारत में 25 मई को होगा लॉन्च, Realme Watch भी देगी दस्तक

Realme TV और Realme Watch के लिए आयोजित किया जाने वाला डिजिटल इवेंट 25 मई को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इसे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब सहित कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

Realme TV भारत में 25 मई को होगा लॉन्च, Realme Watch भी देगी दस्तक

Realme TV 43-इंच स्क्रीन साइज़ के साथ हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme TV की हाल ही में एक तस्वीर हो चुकी है लीक
  • Realme Watch को भी देखा जा चुका है माधव सेठ के हाथों में
  • दोनों प्रोडक्ट्स का ऑनलाइन इवेंट 25 मई को दोपहर 12:30 बजे होगा शुरू
विज्ञापन
Realme TV और Realme Watch भारत में 25 मई को लॉन्च होने वाले हैं। यह एक ऑनलाइन इवेंट के जरिए लॉन्च किए जाएंगे, जिसे लोग घर बैठे देख सकेंगे। Realme ने मीडिया इनवाइट भेजने के साथ-साथ इस डिजिटल लॉन्च इवेंट की घोषणा ट्विटर पर भी की है, जिसे YouTube सहित कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा। अब तक कंपनी ने दोनों Realme TV और Realme Watch के स्पेसिफिकेशन को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन दोनों प्रोडक्ट्स को लेकर कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं।
 

Realme launch event

रियलमी डिजिटल इवेंट 25 मई को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इसे ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब सहित कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस इवेंट में रियलमी टीवी और रियलमी वॉच को लॉन्च किया जाएगा। Realme ने टीवी और वॉच के लॉन्च को ट्विटर पर अपने Realme Link अकाउंट के जरिए टीज़ भी किया है।
 

Realme TV features (expected)

रियलमी टीवी को हाल ही में एक लीक इमेज में देखा गया था, जिससे इस आगामी टीवी के स्क्रीन साइज़ की जानकारी मिली थी। तस्वीर में एक गोदाम में टीवी की पैकेजिंग दिखाई दे रही थी, जिस पर स्क्रीन का आकार 108 सेंटीमीटर लिखा था। इसका मतलब है कि Realme TV कम से कम 43-इंच स्क्रीन साइज़ में लॉन्च होगा। रिपोर्ट के अनुसार, बॉक्स पर एक धुंधला Netflix लोगो भी दिखाई दे रहा था, जिससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि Realme TV में आधिकारिक नेटफ्लिक्स सपोर्ट होगा। Android TV और Google Assistant लोगो भी कथित तौर पर बॉक्स पर मौजूद थे। इसके अलावा पिछले महीने दो रियलमी टीवी 43 इंच और 32 इंच साइज़ के साथ ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किए गए थे।

अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस आगामी रियलमी टीवी का डिस्प्ले कैसा होगा। देखना होगा कि रियलमी इस टीवी में फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) विकल्प के साथ जाता है या अल्ट्रा-एचडी / 4K विकल्प चुनती है।

 

Realme Watch features (expected)

रियलमी वॉच का लॉन्च हाल ही में कंपनी ने अपने Realme Link ट्विटर हैंडल पर एक छोटी वीडियो पोस्ट कर टीज़ किया था। Realme Watch में 320x320 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.4-इंच TFT डिस्प्ले होने की अफवाह है। इसके अलावा यह भी खबर है कि इसमें 160mAh की बैटरी और 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग की सुविधा दी जा सकती है। रियलमी वॉच को लेकर यह अफवाह भी है कि यह IP68 सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आएगी और इसमें कंपनी का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। यदि यह सब सच होता है तो निश्चित तौर पर यह मार्केट में मौजूद अन्य स्मार्टवॉच के लिए एक कड़ी प्रतिद्वंदी के रूप में खड़ी हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »