Realme TV का 32 इंच मॉडल भी हो सकता है लॉन्च

Realme स्मार्ट टीवी प्रोडक्ट लाइन अप में Xiaomi, VU और TCL जैसे ब्रांड से मजबूत चुनौती मिलेगी।

Realme TV का 32 इंच मॉडल भी हो सकता है लॉन्च

2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च हो सकता है Realme TV

ख़ास बातें
  • भारत में सबसे पहले लॉन्च होगा Realme TV
  • Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट हुए दो रियलमी एलईडी टीवी
  • 43 इंच मॉडल BIS पर पहले ही हो चुका है लिस्ट
विज्ञापन
Realme ने इस साल की शुरुआत में फिटनेस बैंड सेगमेंट में अपना हाथ आजमाया और अब कंपनी होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही है। दो नए Realme LED TV वेरिएंट Bluetooth SIG वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं, जिसे कंपनी आने वाले दिनों में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले रियलमी स्मार्ट टीवी के रिमोट कंट्रोल को ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन मिला था और अब यह लिस्टिंग सामने आई है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने भी पुष्टि की थी कि रियलमी टीवी भारत में साल 2020 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। पिछले महीने कंपनी ने अपना पहला फिटनेस बैंड लॉन्च किया था।

Realme LED TV  के दो मॉडल Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुए हैं, और इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि Realme टीवी के दो साइज़ पेश कर सकती है। एक 32 इंच तो दूसरा 43 इंच। इस लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि रियलमी एलईडी टीवी में ब्लूटूथ व5 सपोर्ट भी मौजूद होगा। स्मार्ट टीवी का 43 इंच मॉडल पिछले महीने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) पर लिस्ट हुआ था।

वहीं, रियलमी स्मार्ट टीवी रिमोट कंट्रोल की Bluetooth SIG लिस्टिंग भी कुछ ज्यादा जानकारी नहीं देती। इस लिस्टिंग में ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट की ही जानकारी मिलती है। इसके अलावा, माधव सेठ ने ऐलान किया था कि भारत पहला ऐसा मार्केट होगा, जहां रियलमी अपनी स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। पुरानी BIS लिस्टिंग में यह जानकारी मिली थी कि रियलमी टीवी 55 इंच के स्क्रीन साइज़ के साथ भी लॉन्च हो सकता है। स्मार्ट टीवी प्रोडक्ट लाइन में कदम रखकर रियलमी Xiaomi और उसके Mi TV रेंज को टक्कर देगी। फिलहाल, कंपनी ने नए प्रोडक्ट लॉन्च को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, वहीं लॉकडाउन के चलते कंपनी ने अपने कई लॉन्च को रद्द भी कर दिया है। हम उम्मीद कर सकते हैं कि लॉकडाउन के बाद कंपनी लॉन्च को लेकर कोई ऐलान जरूर करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme TV, Realme TV 32 Inch, Realme TV 43 Inch, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »