Realme TV के जल्द लॉन्च किए जाने की ओर इशारा देती है यह तस्वीर

टेलीविज़न की पैकेजिंग पर साफ तौर से प्रोडक्ट का नाम रियलमी टीवी और साइज़ दिखाई दे रहा है, जो कि 108 सीएम (43 इंच) है। आपको बता दें, इससे पहले एक लीक में भी सामने आ चुका है कि कंपनी 43 इंच साइज़ में अपना रियलमी टीवी लेकर आएगी।

Realme TV के जल्द लॉन्च किए जाने की ओर इशारा देती है यह तस्वीर

Realme TV की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ

ख़ास बातें
  • गोदाम में मौजूद Realme TV पैकेजिंग की तस्वीर लीक
  • 43 इंच वेरिएंट के साथ लॉन्च हो सकता है रियलमी टीवी
  • आना वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है रियलमी टीवी
विज्ञापन
Realme TV को लेकर लंबे समय से लीक सामने आ रही हैं, जिसमें इसके स्पेसिफिकेशन व साइज़ की जानकारी पहले ही मिल गई थी। लेकिन अब ऑनलाइन एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिससे आगामी टीवी के स्क्रीन साइज़ की पुष्टि हुई है। हम पिछले कुछ समय से सुनते आ रहे हैं कि चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी अपने बिजनेस को बढ़ाते हुए जल्द ही टेलीविज़न के क्षेत्र में उतरने वाली है। कंपनी से सीईओ ने खुद यह पुष्टि की कि वह अपना स्मार्ट टीवी सबसे पहले भारत में लॉन्च करेंगे, लेकिन कब... इस पर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। लेकिन कुछ दिनों से संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही रियलमी टीवी से पर्दा उठने वाला है। माना जा रहा है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में टीवी को लॉन्च कर सकती है। हाल ही में रियलमी पेज पर रियलमी टीवी लिस्ट किया गया था और अब रिटेल बॉक्स के पैकेजिंग तस्वीर लीक हुई, जिसमें आगामी टीवी के साइज़ की पुष्टि हो रही है।

इस लीक तस्वीर की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई। इस तस्वीर में आप रियलमी टीवी के डिब्बे देख सकते हैं, जिन्हें गोदाम में स्टॉक करके रखा गया है। देखने से लगता है कि जल्द ही इन्हें उपलब्ध कर दिया जाएगा। टेलीविज़न की पैकेजिंग पर साफ तौर से प्रोडक्ट का नाम रियलमी टीवी और साइज़ दिखाई दे रहा है, जो कि 108  सीएम (43 इंच) है। आपको बता दें, इससे पहले एक लीक में भी सामने आ चुका है कि कंपनी 43 इंच साइज़ में अपना रियलमी टीवी लेकर आएगी।

रियलमी टीवी के इन डिब्बों पर धुंधला Netflix लोगो भी नज़र आ रहा है, जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस टीवी में किसी तरह का नेटफ्लिक्स सपोर्ट दिया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन पैकेजिंग पर एंड्रॉयड टीवी और गूगल असिस्टेंट लोगो भी मौजूद है, जिससे मालूम पड़ता है कि इंटरनेट इनेबल स्मार्ट टीवी वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आएगा।

 


साइज़ के लिहाज से संभावना है कि रियलमी टीवी फुलएचडी और अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन वेरिएंट्स के साथ आएगा। फुलएचडी वेरिएंट किफायती टीवी होगा और उन उपभोक्ताओं को लुभाएगा जो सस्ते में स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं। वहीं, अल्ट्रा-एचडी वेरिएंट ज्यादा फीचर से लैस होगा और उन ग्राहकों को लुभाएगा जो आक्रामक कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं। हालांकि, अभी हमें इस टीवी की कीमत मालूम नहीं है, लेकिन अपनी टीवी रेंज निकालकर वह प्रतिद्वंदी Mi TV को टक्कर देगा, तो ऐसे में रियलमी टीवी की कीमत मी टीवी से कम हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme TV, Smart TV, Android TV

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »