150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector

OBE R3 Ultra Max Projector 150 इंच तक की स्क्रीन, 4K इनपुट और 2.1 चैनल स्पीकर के साथ लॉन्च हुआ है।

150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector

Photo Credit: OBE

OBE R3 Ultra Max Projector 150 इंच तक स्क्रीन और 360 डिग्री रोटेशन सपोर्ट करता है

ख़ास बातें
  • OBE R3 Ultra Max की कीमत 3,999 युआन रखी गई है
  • Projector में 150 इंच स्क्रीन और 4K इनपुट सपोर्ट मिलता है
  • 25W सबवूफर और 360 डिग्री घूमने वाला गिम्बल दिया गया है
विज्ञापन

OBE ने चीन में नया R3 Ultra Max Projector लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे 1080p LCD पैनल के साथ पेश किया है, जिसमें 4K इनपुट का सपोर्ट मिलता है। Projector में 1,800 CVIA ल्यूमेंस की ब्राइटनेस और 40,000:1 का डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो दिया गया है। इसमें 120 डिग्री वर्टिकल टिल्ट और 360 डिग्री हॉरिजॉन्टल रोटेशन वाला Z-शेप गिम्बल भी मिलता है। इसकी मदद से छत पर भी प्रोजेक्शन किया जा सकता है। ऑडियो के लिए इसमें 2.1 चैनल सेटअप दिया गया है, जिसमें 25W का सबवूफर शामिल है। Projector में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ MediaTek MT9681 प्रोसेसर मिलता है।

OBE R3 Ultra Max को चीन में 3,999 युआन यानी करीब 57,000 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसे JD.com पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल कंपनी ने इसके लिए किसी दूसरे बाजार में उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। भारत में भी इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

OBE R3 Ultra Max में Z-शेप गिम्बल दिया गया है। यह Projector को वर्टिकल दिशा में 120 डिग्री और हॉरिजॉन्टल दिशा में 360 डिग्री तक घुमाने की सुविधा देता है। इसके जरिए अलग-अलग एंगल से स्क्रीन पर कंटेंट दिखाया जा सकता है। इसमें छत पर प्रोजेक्शन करने का भी सपोर्ट मिलता है। Projector के बेस में स्पीकर लगाए गए हैं और कंपनी के मुताबिक प्रोजेक्शन का एंगल बदलने पर भी स्पीकर अपनी दिशा बनाए रखते हैं।

Projector में 5 इंच का TCL CSOT LCD पैनल दिया गया है। इसका नेटिव रिजॉल्यूशन 1080p है, जबकि 4K इनपुट का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी ब्राइटनेस 1,800 CVIA ल्यूमेंस और डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो 40,000:1 है। यह Projector 40 से 150 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट दिखा सकता है। इसमें 1.2:1 का थ्रो रेशियो मिलता है और कंपनी के मुताबिक इसका ऑपरेटिंग नॉइज 26dB से कम है।

R3 Ultra Max में 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम दिया गया है। इसमें दो 10W के मिड और हाई-फ्रीक्वेंसी ड्राइवर के साथ 25W का अलग सबवूफर मिलता है। इसमें 1,070cc का अकूस्टिक चैंबर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक स्पीकर सिस्टम 43Hz तक की लो-बेस फ्रीक्वेंसी को सपोर्ट करता है। इसका मकसद सामान्य Projector में मिलने वाले छोटे बिल्ट-इन स्पीकर के मुकाबले ज्यादा बेस देना है।

Projector में MediaTek MT9681 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो HDMI 2.1 पोर्ट दिए गए हैं, जिनमें से एक eARC सपोर्ट करता है। इसके अलावा USB-A 3.0 पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका इनपुट लैग 3ms है, जिससे इसे गेमिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.2 मिलता है।

OBE R3 Ultra Max में कंपनी का Super AI OS 2.0 दिया गया है। इसमें AirPlay और Miracast के जरिए दूसरे डिवाइस की स्क्रीन कास्ट की जा सकती है। इसमें Tencent का Hunyuan लार्ज लैंग्वेज मॉडल भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल वॉइस सर्च और सामान्य सवालों के लिए किया जा सकता है।

स्क्रीन को सेट करने के लिए प्रोजेक्टर में ToF सेंसर और CMOS कैमरा दिया गया है। इनके जरिए ऑटोमैटिक कीस्टोन करेक्शन, फोकस और स्क्रीन अलाइनमेंट किया जा सकता है। इसके अलावा Projector के सामने किसी रुकावट का पता लगाकर प्रोजेक्शन को एडजस्ट करने की सुविधा भी मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »