Vivo Y200 5G पर भारी डिस्काउंट आ गया है। 28,999 रुपये के एमआरपी वाले फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 24% की छूट दी है।
Photo Credit: Flipkart
Vivo Y200 5G में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर आता है। जिसके साथ में कंपनी ने 8 जीबी रैम दी है।
Vivo Y200 5G सेल में खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह आकर्षक फोन धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में लेकर आता है। फोन के लिए Flipkart पर वर्तमान में जबरदस्त ऑफर चल रहा है। एमआरपी से फोन 8 हजार सस्ते में खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 1 दिया गया है। Vivo Y200 5G में डुअल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फोन 4800mAh की बैटरी के साथ आता है। आइए जानते हैं फोन पर मिल रही धांसू डील के बारे में।
Vivo Y200 5G पर भारी डिस्काउंट आ गया है। यह कंपनी का एक पॉपुलर फोन रहा है। अब Flipkart ने इसे बड़े डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। 28,999 रुपये के एमआरपी वाले फोन पर ई-कॉमर्स कंपनी ने 24% की छूट दी है और इसे ऑफर के तहत 21,991 रुपये में लिस्ट किया है। यानी फोन पर सीधे 7 हजार रुपये का डिस्काउंट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने दिया है। इसे लेकिन और अधिक सस्ता खरीदने का ऑप्शन भी है।
Vivo Y200 5G को अगर Flipkart Axis बैंक या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यानी फोन को 20,891 रुपये की प्रभावी कीमत पर पा सकते हैं। फोन को EMI पर खरीदने का भी विकल्प दिया गया है। इसके लिए आप 3 महीने की किश्तों में इसे मात्र 7,527 रुपये मासिक खर्च के साथ खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Vivo Y200 5G में 6.67-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें रियर साइड में 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। Vivo Y200 5G में Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर आता है। जिसके साथ में कंपनी ने 8 जीबी रैम दी है और 256 जीबी स्टोरेज दी है। फोन में 4,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.96 मिलीमीटर और वजन 190 ग्राम बताया गया है। यह 6000 तक फोटो स्टोर कर सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट