Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 

Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल मार्केट में हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से मुकाबला हो सकता है

Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 

Photo Credit: Vivo

भारत में अगले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है
  • इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 17 है
  • हाल ही में Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया गया था
विज्ञापन

स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Vivo के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन को इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस वर्ष जून में Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया गया था। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। इसमें Zeiss ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट है। 

बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Vivo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - Vivo V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,710 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 5,977 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM है। इसमें ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 17 है। यह Android 17 के साथ Vivo के शुरुआती स्मार्टफोन्स में हो सकता है। Vivo X Fold 6 के चाइनीज वेरिएंट में Android 16 पर बेस्ड  OriginOS 6 Fold है। 

हाल ही में Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल वर्जन को थाईलैंड के NBTC और इंडोनेशिया के SDPPI प्लेटफॉर्म्स पर मॉडल नंबर - V2559 के साथ देखा गया था। इससे इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मार्केट में जल्द लॉन्च का संकेत मिला है। Vivo X Fold 6 का इंटरनेशनल मार्केट में हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से मुकाबला हो सकता है। भारत में अगले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है। 

चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 Super है। Vivo X Fold 6 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। यह स्मार्टफोन 8K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »