• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल

Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल

Xiaomi Smart Socket 4 पुराने बिजली के इक्विपमेंट्स को स्मार्ट बनाने के साथ उनकी बिजली खपत भी ट्रैक करता है।

Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Smart Socket 4 से पुराने इलेक्ट्रिक इक्विपमेंट मोबाइल से कंट्रोल किए जा सकेंगे

ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Socket 4 की शुरुआती कीमत 49 युआन रखी गई है
  • स्मार्ट प्लग से पुराने उपकरण मोबाइल से आसानी से कंट्रोल होंगे
  • बिजली खपत ट्रैक करने के साथ टाइमर और सुरक्षा फीचर्स मिलेंगे
विज्ञापन

Xiaomi ने घर में इस्तेमाल होने वाले सामान्य बिजली के उपकरणों को स्मार्ट बनाने के लिए नया Smart Socket 4 पेश किया है। यह एक छोटा सा स्मार्ट प्लग है, जिसे पुराने पंखे, लैंप या दूसरे बिजली के उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद इन्हें मोबाइल से दूर बैठे चालू या बंद किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, यह सॉकेट बिजली की खपत का हिसाब भी रखता है, जिससे आप रोज, हफ्ते या महीने के हिसाब से देख सकते हैं कि कोई उपकरण कितनी बिजली खर्च कर रहा है।

Xiaomi Smart Socket 4 को फिलहाल कंपनी के Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उतारा गया है। इसका कैंपेन 16 सितंबर सुबह 10 बजे तक चलेगा। क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी कीमत 49 युआन (करीब 700 रुपये) रखी गई है। कैंपेन खत्म होने के बाद इसकी सामान्य कीमत 59 युआन यानी करीब 840 रुपये होगी। फिलहाल कंपनी ने इसे चीन के बाजार में पेश किया है। भारत में इसकी बिक्री कब शुरू होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Smart Socket 4 को घर के Wi-Fi से सीधे जोड़ा जा सकता है। इसमें Wi-Fi 6 और 2.4GHz का सपोर्ट मिलता है। खास बात यह है कि इसके लिए अलग से कोई हब या गेटवे खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

इसमें MU-MIMO और OFDMA जैसी तकनीक दी गई है। इनकी मदद से एक ही नेटवर्क पर कई इक्विपमेंट्स जुड़े होने पर भी कनेक्शन को स्टेबल रखने में मदद मिलती है। एक बार सॉकेट को मोबाइल से जोड़ने के बाद इसमें लगा सामान्य बिजली का डिवाइस भी मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकेगा।

Xiaomi Smart Socket 4 को Mi Home ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यह Xiaomi के HyperOS Smart Connect सिस्टम के साथ भी काम करता है। ऐप में सॉकेट को दूसरे स्मार्ट उपकरणों के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा रोजमर्रा के काम के हिसाब से अलग-अलग ऑटोमेशन रूल्स भी बनाए जा सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप चाहते हैं कि शाम को एक तय समय पर लैंप अपने आप चालू हो और रात में बंद हो जाए, तो इसके लिए पहले से समय तय किया जा सकता है।

इस सॉकेट में बिजली की खपत मापने के लिए हाई-प्रिसीजन मीटरिंग चिप दी गई है। इसकी मदद से जुड़े डिवाइसेज ने कितनी बिजली इस्तेमाल की, इसकी जानकारी ऐप में देखी जा सकती है। बिजली की खपत को रोज, हफ्ते और महीने के हिसाब से देखा जा सकता है। इसके लिए ऐप में आंकड़े चार्ट के रूप में दिखाई देते हैं।

इस फीचर की मदद से यह पता लगाना आसान होगा कि घर का कौन सा इक्विपमेंट सबसे ज्यादा बिजली खर्च कर रहा है। सॉकेट में टाइमर और काउंटडाउन की सुविधा भी दी गई है। इनका काम सॉकेट के अंदर ही होता है, इसलिए इंटरनेट कनेक्शन बंद होने के बाद भी पहले से तय किया गया काम जारी रहेगा। इसके अलावा सॉकेट के फिजिकल बटन को भी अपने हिसाब से सेट किया जा सकता है। बटन को दो बार दबाने पर काउंटडाउन शुरू करने का ऑप्शन मिलता है।

Xiaomi ने Smart Socket 4 को काफी छोटा रखा है। इसका साइज 52 × 41 × 57.6 मिलीमीटर है। छोटे साइज की वजह से इसे पावर स्ट्रिप में लगाने पर आसपास के दूसरे सॉकेट के इस्तेमाल में कम परेशानी होगी।

सेफ्टी के लिए इसमें ओवरहीटिंग, वोल्टेज बढ़ने, ज्यादा करंट और ओवरलोड से बचाने वाले फीचर्स दिए गए हैं। इसमें चार्जिंग प्रोटेक्शन और बच्चों से बचाने के लिए चाइल्ड लॉक भी मिलता है। ऐप से बिजली की लिमिट भी तय की जा सकती है। इसमें 100W से 2500W तक लिमिट ऑप्शन मिलते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »