Haier Metalustre Refrigerator लॉन्च, 35490 रुपये की शुरुआती कीमत में दमदार फीचर्स

हायर मेटलस्ट्रे रेफ्रिजरेटर रेंज टॉप माउंट (240 लीटर), बॉटम माउंट (237 लीटर), बिग टॉप माउंट (328 लीटर) और बिग बॉटम माउंट (325 लीटर) जैसे विभिन्न मॉडल शामिल हैं।

Haier Metalustre Refrigerator लॉन्च, 35490 रुपये की शुरुआती कीमत में दमदार फीचर्स

Photo Credit: Haier

Haier रेफ्रिजरेटर एनर्जी सेविंग प्रदान करते हैं।

ख़ास बातें
  • Haier Metalustre रेफ्रिजरेटर TM HRF-2902BGI-P की कीमत 35490 रुपये है।
  • Haier मेटलस्ट्रे रेंज ट्विन एनर्जी सेविंग मोड के साथ आती है।
  • Haier रेफ्रिजरेटर में एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है।
विज्ञापन
होम अप्लायंसेज के लोकप्रिय ब्रांड Haier ने कलरफुल स्टील फिनिश वाले रेफ्रिजरेटर की नई Metalustre सीरीज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि मेटलस्ट्रे सीरीज टॉप-माउंटेड और बॉटम-माउंटेड रेफ्रिजरेटर में यूनिक कलरफुल स्टील फिनिश प्रदान करती है। रेफ्रिजरेटर 2 साल की वारंटी के साथ आते हैं। यहां हम आपको नई Metalustre सीरीज रेफ्रिजरेटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Haier Metalustre रेफ्रिजरेटर सीरीज की कीमत 


कीमत की बात की जाए तो Haier Metalustre रेफ्रिजरेटर TM HRF-2902BGI-P Green Inox की कीमत 35490 रुपये, TM HRF-2902BGB-P GE Black की कीमत 35490 रुपये, BMR HRB-2872BSI-P Strom Inox की कीमत 36490 रुपये, BMR HRB-2872BGB-P GE Black की कीमत 36490 रुपये, BTM HRF-3782BGI-P Green Inox की कीमत 49990 रुपये, BTM HRF-3782BGB-P GE Black की कीमत 49990 रुपये, BBM HRF-3752BSI-P Storm Inox की कीमत 53990 रुपये और BBM HRF-3752BGB-P GE Black की कीमत 53990 रुपये है।


Haier Metalustre रेफ्रिजरेटर सीरीज के फीचर्स


नई हायर मेटलस्ट्रे रेफ्रिजरेटर रेंज तीन कलर ऑप्शन ग्रीन आईनॉक्स, स्टॉर्म आईनॉक्स और जीई ब्लैक में उपलब्ध है। इस रेंज में टॉप माउंट (240 लीटर), बॉटम माउंट (237 लीटर), बिग टॉप माउंट (328 लीटर) और बिग बॉटम माउंट (325 लीटर) जैसे विभिन्न मॉडल शामिल हैं। Haier के मेटलस्ट्रे रेंज रेफ्रिजरेटर स्टेबलाइजर फ्री ऑपरेशन प्रदान करते हैं और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव के दौरान फ्लेक्सिबल रहते हैं। टॉप माउंट और बिग टॉप माउंट मॉडल में रैपिड कूलिंग और फ्रीजिंग की सुविधा मिलती है। टर्बो आइसिंग से कम समय में बर्फ जम सकती है और फूड भी फ्रेश रहता है और उसका टेस्ट भी बरकरार रहता है। इन फीचर्स की बदौलत रेफ्रिजरेटर की क्लास अलग हो जाती है। बॉटम माउंट मॉडल 1 घंटे की आइसिंग फीचर के साथ आते हैं, जो फैमिली के लिए क्विक फ्रीजिंग भी प्रदान करते हैं।

मेटलस्ट्रे रेंज ट्विन एनर्जी सेविंग मोड के साथ आती है, जो पावर की खपत को ऑप्टिमाइज करती है। यह पर्यावरण के प्रति जागरूक यूजर्स के लिए बेस्ट है। इनोवेटिव ड्यूल फैन टेक्नोलॉजी रेफ्रिजरेटर में कई इनलेट्स से एयर फ्लो आता है, जिससे कई प्रकार के फूड्स लंबे समय तक ताजा रह सकते हैं। Haier रेफ्रिजरेटर में एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई है जिससे यूजर्स सभी सेक्शन के टेंप्रेचर को अलग-अलग कंट्रोल कर सकते हैं। प्रत्येक कंपार्टमेंट के लिए अलग-अलग टेंप्रेचर कंट्रोल के साथ यूजर्स फल, सब्जी, मीट, डेयरी प्रोडक्ट और फ्रोजन सामान को फ्रेश रखने के लिए उचित कंडीशन तैयार कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  2. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  4. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Moto Buds 2 Fusion भारत में लॉन्च: ₹2 हजार में ANC और गेमिंग फीचर्स, 10 मिनट चार्ज में चलेंगे 3 घंटे
  6. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  7. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  8. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  9. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  10. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »