Haier ने भारत में 43 इंच से 75 इंच साइज़ तक के 5 स्मार्ट TV किए लॉन्च, जानें कीमत

Haier ने 4K Android LED TVs की नई रेंज भारत में लॉन्च कर दी है, जिसमें 43, 50, 58, 65 और 75 इंच के टीवी शामिल है। इस रेंज की कीमत 51,490 रुपये से शुरू होकर 2,09,990 रुपये तक जाती है।

Haier ने भारत में 43 इंच से 75 इंच साइज़ तक के 5 स्मार्ट TV किए लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Haier K-Series TVs में 43 से 74 इंच तक के टीवी शामिल हैं
  • हायर की नई टीवी रेंज में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट फीचर दिया गया है
  • इन टीवी में दो यूएसबी पोर्ट और बिल्ट-इन वाई-वाई सपोर्ट आता है
विज्ञापन
Haier ने 4K Android LED TVs की नई रेंज भारत में लॉन्च कर दी है, जिसमें 43, 50, 58, 65 और 75 इंच के टीवी शामिल है। इस रेंज की कीमत 51,490 रुपये से शुरू होती है। नई Haier K सीरीज़ टीवी एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं और स्मार्ट फीचर्स प्रदान करने के लिए यह टीवी AI इंटीग्रेशन के साथ आते हैं। इसमें 4K HDR और गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन सपोर्ट मौजूद है। इस टीवी को ब्लूटूथ वॉयस रिमोट कंट्रोल और Android TV मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। नए Haier Android LED टीवी पर आप गूगल प्ले स्टोरेज के जरिए विभिन्न लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं।
 

Haier K-series TV range price in India

नए Haier K-series 4K TV रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जिसके 43 इंच Haier LE43K6600UGA मॉडल की कीमत 51,490 रुपये से शुरू होती है। Haier LE50K6600HQGA के 50 इंच मॉडल की कीमत 63,490 रुपये है और 58 इंच Haier LE58K6600HQGA की कीमत भारत में 90,490 रुपये है। Haier LE65K6600HQGA के 65 इंच टीवी की कीमत 1,06,990 रुपये है और इस रेंज का सबसे प्रीमियम मॉडल 75 इंच का Haier LE75K6600HQGA है, जिसकी कीमत 2,09,990 रुपये है। Haier का कहना है कि सभी नए टीवी मॉडल्स अब देशभर में अपने पार्टनर आउटलेट्स के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

Haier K-series TV range features

Haier का कहना है कि नए 4K HDR (3,840x2,160 पिक्सल) टीवी रेंज लेटेस्ट Android TV 9.0 सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं, जो कि गूगल प्ले स्टोर के साथ कई ऐप तक एक्सेस प्रदान करता है। टीवी में बेजल-लेस डिस्प्ले दिया गया है और यह सभी स्मार्ट डिवाइस के लिए IoT hub के रूप में भी काम करता है, जो कि यूज़र्स को बटन और वॉयस कमांड के जरिए कनेक्टिड डिवाइस को नेविगेट करने और कंट्रोल करने की इज़ाजत देता है। जैसे कि हमने बताया यह टीवी मॉडल गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करता है, जो कि यूज़र को वॉयस कमांड के साथ टीवी नेविगेट करने की सुविधा देता है। Haier K-series एंड्रॉयड टीवी रेंज  में बिल्ट-इन गूगल क्रोमकास्ट दिया गया है, जो कि यूज़र्स को टीवी में अपने स्मार्टफोन कास्ट कर सकते हैं।

Haier Android TV मॉडल में स्मार्ट रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जो कि ब्लूटूथ 5 कनेक्टिविटी और Netflix व YouTube हॉटकी से लैस आता है। नई हायर के सीरीज़ रेंज में दो यूएसबी पोर्ट और बिल्ट-इन वाई-वाई सपोर्ट आता है। यह टीवी इसके अलावा डॉल्बी डिज़िटल डिकोडर और हाई-क्वालिटी सरसाउंड साउंड के साथ आते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले43.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन959.8x62x556
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1115.2x60x642
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले58.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले75.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1673.5x74.5x960.7
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले65.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1448x61x837
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Haier, Haier K Series Android TV Range

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »