Android TV बॉक्स खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो Google की इस चेतावनी को जरूर पढ़े!

साल की शुरुआत में कनाडाई सिक्योरिटी सलाहकार, डैनियल मिलिसिक ने पाया कि उसके Amazon से खरीदे गए Android TV बॉक्स में बैकग्राउंड में विज्ञापनों पर क्लिक करके रेवेन्यू जनरेट करने के लिए डिजाइन किया गया मैलवेयर था।

Android TV बॉक्स खरीदने का बना रहे हैं प्लान तो Google की इस चेतावनी को जरूर पढ़े!

Photo Credit: Representative Image

ख़ास बातें
  • कई Android TV बॉक्स बिना गूगल लाइसेंस प्राप्त ऐप्स के साथ आते हैं
  • ये ऐप्स एड-क्लिक स्कैम से संबंधित मैलवेयर से लैस हो सकते हैं
  • गूगल ने ग्राहकों को Play Protect सर्टिफिकेशन जांचने का तरीका भी बताया
विज्ञापन
Google ने मैलवेयर से भरे Android TV Box को लेकर यूजर्स को चेतावनी दी है। कंपनी का कहना है कि मार्केट में ऐसे कई एंड्रॉयड टीवी बॉक्स को बेचा जा रहा है, जिनमें मौजूद कई ऐप्स को Google द्वारा लाइसेंस प्राप्त नहीं है। इसका मतलब है कि ये ऐप्स मैलवेयर से भरे हो सकते हैं और यूजर्स को किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचा सकते हैं। साल की शुरुआत में एक सिक्योरिटी रिसर्चर ने उसके एक Android TV बॉक्स में मैलवेयर होने का दावा किया था, जो बैकग्राउंड में विज्ञापन संबंधी एक्टिविटी कर रहा था। 

Google ने बीते शनिवार, 27 मई को एक कम्युनिटी पोस्ट के जरिए Android TV बॉक्स इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को चेतावनी दी कि कई बॉक्स ऐसे बेचे जा रहे हैं, जिनमें मौजूद ऐप्स को गूगल द्वारा लाइसेंस नहीं दिया गया है। Bleeping Computer की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि साल की शुरुआत में कनाडाई सिक्योरिटी सलाहकार, डैनियल मिलिसिक ने पाया कि उसके Amazon से खरीदे गए Android TV बॉक्स में बैकग्राउंड में विज्ञापनों पर क्लिक करके रेवेन्यू जनरेट करने के लिए डिजाइन किया गया मैलवेयर था।

यह सेट-टॉप बॉक्स कमांड और कंट्रोल सर्वर के साथ संचार कर रहा था और आगे के निर्देशों का इंतजार कर रहा था। मिलिसिक ने पाया कि डिवाइस एक बॉटनेट से कनेक्ट कर रहा था, जो पूरी दुनिया में फैला हुआ था। आगे की जांच से पता चला कि यह एक क्लिकबॉट से संक्रमित था, जिसका इस्तेमाल एड-क्लिक स्कैम्स में किया जाता है।

अब, Google ने आखिरकार चेतावनी जारी की है कि ऑनलाइन बेचे जा रहे Android TV बॉक्स में इस तरह के मैलवेयर मौजूद हो सकते हैं। गूगल ने कम्युनिटी पोस्ट में लिखा, हमें हाल ही में एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (AOSP) के साथ बनाए गए टीवी बॉक्स के बारे में प्रश्न प्राप्त हुए हैं, जिन्हें एंड्रॉयड टीवी ओएस डिवाइस के रूप में मार्केट किया जा रहा है।" कंपनी ने पोस्ट में आगे लिखा, "इनमें से कुछ गूगल ऐप्स और प्ले स्टोर के साथ भी आ सकते हैं, जो गूगल द्वारा लाइसेंस प्राप्त नहीं है, जिसका मतलब है कि ये डिवाइस प्ले प्रोटेक्ट प्रमाणित नहीं हैं।"

गूगल ने कुछ टिप्स भी बताई हैं, जिनके जरिए यूजर्स पता लगाते सकते हैं कि उनका Android TV बॉक्स सुरक्षित है या नहीं। इसके लिए कंपनी यूजर्स को आधिकारिक एंड्रॉयड टीवी वेबसाइट पर जाने की सलाह देता है। यहां खरीदार आधिकारिक Android TV और Google TV भागीदारों के Android TV प्रोडक्ट्स देख सकते हैं।

Google Play Protect जांचने का एक और तरीका बताया गया है। इसके जरिए यूजर्स पता लगा सकते हैं कि डिवाइस को Google द्वारा आधिकारिक रूप से लाइसेंस दिया गया है या नहीं।

इसके लिए आपको डिवाइस के अंदर Google Play Store ऐप को खोलना होगा। इसके अंदर टॉप राइट में मौजूद प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करना होगा और फिर Play Protect ऑप्शन को चुनना होगा। यहां आपको पता चलेगा कि आपके डिवाइस को प्ले प्रोटेक्ट सर्टिफिकेशन प्राप्त है या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Android TV box, Android TV, Smart Tv, Malware
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »