Hisense ने अपने नए Xiaomo E5Q Mini LED TV लॉन्च किए हैं। Xiaomo E5Q स्मार्ट TV में 300Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसके साथ ही इनमें Mini LED बैकलाइटिंग, AI स्मार्ट फीचर्स, और 96% तक DCI-P3 कलर स्पेस दिया गया है। टीवी में साउंड के लिए 2.1.2 चैनल तक Hi-Fi ग्रेड सेटअप मिलता है। टोटल आउटपुट 91W बताई गई है। टीवी Android 11 पर चलते हैं।
BLACK+DECKER ने अपने 4K Google TV के साथ भारतीय मार्केट में एंट्री मार दी है। TV में 4-साइड फ्रेमलेस डिजाइन है। यानी देखने में यह ऐसा लगता है जैसे सिर्फ एक TV स्क्रीन सामने खड़ी है जिसमें बेजल्स जैसी कोई चीज नहीं है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा HDR10, HLG और Dolby Vision का सपोर्ट भी टीवी में दिया गया है। कीमत 13,999 से शुरू है।
यूजर्स Android TV डिवाइस के लिए Google Play Store के जरिए JioTV+ ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, और Apple TV या Amazon के Fire OS पर काम करने वाले TV के लिए ऐप प्राप्त करने के लिए भी समान चरणों का पालन कर सकते हैं।
BSNL अपनी Live TV सर्विस जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा सकती है। कंपनी ने मध्य प्रेदश में इसकी टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। BSNL अपनी Live TV सर्विस को फाइबर टू दि होम (FTTH) कनेक्शन के माध्यम से उपलब्ध करवा रही है। Live TV देखने के लिए यूजर्स को अनलिमिटिड डेटा दिया जाएगा। यह ऐप Android TV 10 और उससे ऊपर के वर्जन पर काम करता है।
यह ऐप शुरुआत में Android TVs के लिए उपलब्ध है। इसे Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, इसके फीचर्स का पता नहीं चला है। इस वर्ष फरवरी में BSNL ने इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन (IPTV) सर्विस को फाइबर के जरिए पेश किया था।